देश की खबरें | राजस्थान में 15 फरवरी से कोरोना टीके की दूसरी खुराक दी जाएगी : शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने बताया कि कोरोना टीके की दूसरी खुराक 15 फरवरी से दी जाएगी।

जयपुर, 14 फरवरी राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने बताया कि कोरोना टीके की दूसरी खुराक 15 फरवरी से दी जाएगी।

डॉ शर्मा ने कहा कि इसके तहत उन लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक दी जायेगी जिन्हें 16 जनवरी को पहली खुराक दी गई थी। इसके अतिरिक्त सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं कृषि विभाग के लाभार्थियों को भी कोरोना टीके की पहली खुराक दी जाएगी।

चिकित्सा मंत्री ने बताया कि इस सप्ताह उन सभी स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों का भी टीकाकरण किया जाएगा, जिन्हें अब तक कोरोना टीके की पहली खुराक नहीं दी गई है।

उन्होंने बताया कि ऐसे आठ प्रतिशत स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों और 20 प्रतिशत अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों के लिए टीकाकरण के बड़े सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्र साइट में 300—500 लाभार्थियों तक का टीकाकरण किया जा सकेगा।

डॉ शर्मा ने कहा कि 18 जनवरी को जिन लाभार्थियों को कोरोना टीके की पहली खुराक दी गई थी, उन्हें 17 फरवरी से दूसरी खुराक दी जाएगी। इसमें स्कूली शिक्षकों को प्रमुखता से सम्मलित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए कम से कम 150 लाभार्थी वाले सत्र साइट बनायी जाएंगी। इसमें कम से कम 90 लाभार्थियों का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि 18 फरवरी को टीकाकरण नहीं किया जाएगा।

चिकित्सा मंत्री ने 19 फरवरी तक बचे हुए स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को पहली खुराक देने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सभी साइट पर 300—400 लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके बाद केवल दूसरी खुराक सभी सत्र साइट पर दी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Nepal Bus Accident: नेपाल में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 6 महिलाओं समेत 17 की मौत; दिल दहला देने वाला VIDEO आया सामने

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\