देश की खबरें | सेबी अडाणी समूह से जुड़े विदेशी फंड के स्वामित्व पर स्पष्टता सुनिश्चित करे : कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने एक खबर का हवाला देते हुए बुधवार को कहा कि भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (सेबी) को अडाणी समूह में निवेश करने वाले विदेशी फंड के स्वामित्व के संदर्भ में सभी जरूरी साधनों का उपयोग करना चाहिए।

नयी दिल्ली, तीन मई कांग्रेस ने एक खबर का हवाला देते हुए बुधवार को कहा कि भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (सेबी) को अडाणी समूह में निवेश करने वाले विदेशी फंड के स्वामित्व के संदर्भ में सभी जरूरी साधनों का उपयोग करना चाहिए।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने जिस खबर का हवाला दिया उसमें दावा किया गया है कि अडाणी समूह की कंपनियों में निवेश करने वाले कुछ अंतरराष्ट्रीय फंड ने गोपनीयता और विदेशी निजता कानूनों का हवाला देते हुए लाभकारी स्वामित्व के बारे में जानकारी साझा करने से इनकार किया है।

रमेश ने ट्वीट किया, "हम आशा करते हैं कि सेबी अडाणी समूह के खिलाफ लगे धनशोधन और प्रतिभूति संबंधी नियमों के उल्लंघन के गंभीर आरोपों के मद्देनजर इन फंड के लाभकारी स्वामित्व के बारे में स्पष्टता लाने के लिए सभी साधनों का उपयोग करेगा।"

उनका कहना है, "गोपनीयता और निजता का बहाना बनाकर जनहित की अनदेखी नहीं की जा सकती। इसी माध्यम से ही स्विस बैंक दशकों से बचते रहे हैं।"

कांग्रेस महासचिव ने कहा, "अंतरराष्ट्रीय वित्तीय पारदर्शिता बढ़ाने से संबंधित जी-20 की एक दशक पुरानी पहल को देखते हुए अगर मोदी सरकार वित्तीय शुचिता के ऊपर अपने मित्रवादी पूजीपतियों के हितों को चुनती है तो यह स्थिति दयनीय होगी।"

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस स्थिति को देखते हुए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की जांच और भी जरूरी हो जाती है।

अमेरिकी संस्था ‘हिंडनबर्ग रिसर्च' की कुछ महीने पहले आई रिपोर्ट में अडाणी समूह पर अनियमितता के आरोप लगाए गए थे और इसके बाद से कांग्रेस इस कारोबारी समूह पर लगातार हमले कर रही है। अडाणी समूह ने सभी आरोपों को निराधार बताया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\