जरुरी जानकारी | सेबी ने निवेशकों से शिकायतें प्राप्त करने, उनका रिकॉर्ड रखने वाली एजेंसी के लिए मांगे आवेदन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने निवेशकों से शिकायतें प्राप्त करने, उन्हें छांटने, सबंधित विभाग अथवा कंपनी को भेजने और उनका उपयुक्त ढंग से रिकॉर्ड रखने के लिए एक एजेंसी नियुक्त करने की योजना बनाई है। सेबी ने इसके लिए एजेंसियों से पांच अक्टूबर तक आवदेन आमंत्रित किए हैं।

नयी दिल्ली, 17 सितंबर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने निवेशकों से शिकायतें प्राप्त करने, उन्हें छांटने, सबंधित विभाग अथवा कंपनी को भेजने और उनका उपयुक्त ढंग से रिकॉर्ड रखने के लिए एक एजेंसी नियुक्त करने की योजना बनाई है। सेबी ने इसके लिए एजेंसियों से पांच अक्टूबर तक आवदेन आमंत्रित किए हैं।

सेबी ने नोटिस जारी कर कहा कि इस एजेंसी को निवेशकों से इलेक्ट्रॉनिक या कागज में लिखी शिकायतें स्वीकार करके उन्हें श्रणियों में बांटकर उचित विभाग में भेजने के साथ ही उसे शिकायतों के निपटारे पर ऑनलाइन नजर भी रखनी होगी और बार-बार उनका जायजा लेना होगा।

यह भी पढ़े | ITR Filing Deadline: केवल 13 दिन बाकी, जुर्माने से बचने के लिए 30 सितंबर से पहले ऐसे पूरा करें आयकर रिटर्न का काम.

इसके अलावा सेबी के ऑनलाइन शिकायत मंच ‘स्कोर्स’ पर शिकायतों की स्थिति की नवीनतम जानकारी और शिकायत पर उठाए गए कदमों की अद्यतन कार्रवाई रपट भी बनानी होगी।

सेबी ने सूचीबद्ध कंपनियों और मध्यस्थों के खिलाफ शिकायतें करने के लिए निवेशकों के लिए ‘स्कोर्स’ मंच विकसित किया है। यह निवेशकों की शिकायतों का पंजीकरण और उनकी स्थिति रपट बताने वाली एक केंद्रीकृत ऑनलाइन प्रणाली है।

यह भी पढ़े | RBI’s New Rules for Debit and Credit Cards: RBI ने बदले डेबिट और क्रेडिट कार्ड से जुड़े ये नियम, 30 सितंबर से होंगे लागू.

सेबी ने एक नोटिस जारी कर तय प्रारूप पर एजेंसियों से इस प्रणाली के रखरखाव इत्यादि के लिए पांच अक्टूबर तक आवेदन मांगे हैं।

एजेंसी को शिकायतें संबद्ध कंपनियों या मध्यस्थों के पास भेजकर निवेशक को इसकी सूचना भी देनी होगी। आवेदन करने वाली एजेंसी के पास इस तरह के काम की विशेषज्ञता होनी चाहिए। साथ ही ठेकेदार का पिछले तीन साल में वार्षिक औसत टर्नओवर 55 लाख रुपये न्यूनतम होना चाहिए। इसके अलावा मार्च 2020 से पहले के पांच वर्ष में उसे लगातार दो वर्ष घाटा नहीं होना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Weather Forecast Today, March 22: बेंगलुरु में बारिश के आसार, दिल्ली-मुंबई में खिली रहेगी धूप; जानें देश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\