जरुरी जानकारी | सेबी का तीन इकाइयों को धोखाधड़ी से कमाए 2.33 करोड़ रुपये वापस करने का निर्देश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने तीन इकाइयों को 2.33 करोड़ रुपये वापस लौटाने का निर्देश दिया है। इन इकाइयों ने ऊर्जा ग्लोबल लिमिटेड और संपदा केमिकल्स लिमिटेड के शेयरों में जोड़-तोड़ का कारोबार कर ‘गलत तरीके से लाभ’ कमाया था।

नयी दिल्ली, एक सितंबर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने तीन इकाइयों को 2.33 करोड़ रुपये वापस लौटाने का निर्देश दिया है। इन इकाइयों ने ऊर्जा ग्लोबल लिमिटेड और संपदा केमिकल्स लिमिटेड के शेयरों में जोड़-तोड़ का कारोबार कर ‘गलत तरीके से लाभ’ कमाया था।

इस संबंध में सेबी के सोमवार के आदेश के मुताबिक चेतन डोगरा और चेतन डोगर एचयूएफ (हिंदु अविभाजित परिवार) को संयुक्त तौर पर 2.15 करोड़ रुपये और श्रद्धा एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड को 18.05 लाख रुपये वापस लौटाने होंगे।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: यहां सरकारी टीचरों की बल्ले-बल्ले, कोरोना काल में सैलरी बढ़ोतरी का हुआ ऐलान.

बाजार नियामक ने इन इकाइयों को सालाना 12 प्रतिशत के ब्याज के साथ यह राशि लौटाने को कहा है।

इसके अलावा चेतन डोगरा और चेतन डोगरा एचयूएफ पर एक साल के लिए शेयर बाजार में कारोबार करने, जबकि श्रद्धा एंटरटेनमेंट पर छह महीने का प्रतिबंध लगा दिया गया है।

यह भी पढ़े | UPSC (CSE) Prelims Admit Card 2020: यूपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए जारी किया एडमिट कार्ड, upsc.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड.

सेबी ने इन इकाइयों को धोखधड़ी और अनुचित व्यापार गतिविधियों पर रोक के नियम (पीएफयूटीपी) के उल्लंघन का दोषी पाए जाने पर यह निर्देश जारी किया है।

सेबी ने अक्टूबर 2010 से मार्च 2011 के बीच ऊर्जा ग्लोबल और संपदा केमिकल्स के शेयरों में कारोबार की जांच की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\