सेबी ने 147 वरिष्ठ स्तर के कार्यकारी पदों के लिये आवेदन देने की समयसीमा फिर बढ़ायी

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सात मार्च को इन पदों के लिये आवेदन मंगाया था। नियामक ने अपने काम को और धारदार बनाने के लिये कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की योजना बनायी है।

जमात

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल बाजार नियामक सेबी ने वरिष्ठ स्तर के 147 कार्यकारी पदों की भर्ती के लिये आवेदन जमा करने की समयसीमा 31 मई तक के लिये बढ़ा दी है। कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये जारी ‘लॉकडाउन’ (बंद) को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सात मार्च को इन पदों के लिये आवेदन मंगाया था। नियामक ने अपने काम को और धारदार बनाने के लिये कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की योजना बनायी है।

पहले आवेदन के लिये 7 मार्च से 23 मार्च तक की समयसीमा थी जिसे बाद में बढ़ाकर 30 अप्रैल 2020 कर दिया गया।

सेबी के नोटिस के अनुसार अब इसे बढ़ाकर 31 मई कर दिया गया है।

नोटिस में कहा गया है, ‘‘भारत सरकार के बंद की घोषणा के कारण ‘ऑनलाइन’ आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख को संशोधित किया गया है।

बंद को अब 3 मई तक के लिये बढ़ा दिया गया है।

नियामक ने अधिकारी स्तर ए (सहायक प्रबंधक) के 147 पदों के लिये आवेदन मंगाया है। इसमें आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) विशेषज्ञ, शोधकर्ता और सामान्य प्रशासन के पद हैं।

इसके अलावा इंजीनियरिंग और आधिकारिक के लिये भी आवेदन मंगाये गये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\