देश की खबरें | गोवा चुनाव के लिए राकांपा और शिवसेना के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत मंगलवार को

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और शिवसेना नेता गोवा में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दोनों दलों के बीच गठबंधन पर मंगलवार को चर्चा करेंगे। राकांपा ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 17 जनवरी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और शिवसेना नेता गोवा में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दोनों दलों के बीच गठबंधन पर मंगलवार को चर्चा करेंगे। राकांपा ने सोमवार को यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी सरकार के दोनों सहयोगी दल गोवा में गठबंधन में चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं। कांग्रेस ने 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए 14 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए सीटों के बंटवारे से इनकार कर दिया है।

राकांपा प्रवक्ता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने यहां संवाददाताओं से कहा कि शिवसेना के साथ अंतिम बातचीत से निकले परिणाम की घोषणा उनके वरिष्ठ पार्टी सहयोगी प्रफुल्ल पटेल करेंगे।

मलिक ने बताया कि राकांपा ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और मणिपुर में कांग्रेस के साथ विधानसभा चुनावों के लिए गठजोड़ किया है।

राकांपा का असर महाराष्ट्र के केवल ‘साढ़े तीन जिलों तक सीमित’ होने संबंधी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता देवेंद्र फडणवीस के बयान पर पलटवार करते हुए मलिक ने कहा कि जब राकांपा अध्यक्ष शरद पवार मुख्यमंत्री थे तब पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस विधायक भी नहीं थे।

मलिक ने कहा कि 81 वर्षीय पवार 1978 में पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री बने थे और कई बाद इस पद पर रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड