देश की खबरें | कोविड-19 नियमों के उल्लंघन के लिये भाजपा सांसद का कार्यालय सील, बीजद विधायक के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में कोविड-19 नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर सत्तारूढ़ बीजद के विधायक उमाकांत सामंत्रे के खिलाफ पुलिस द्वारा मामला दर्ज किये जाने के एक दिन बाद शनिवार को भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) ने इन्हीं आरोपों में यहां भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी का कार्यालय सील कर दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुरी/भुवनेश्वर, 10 अक्टूबर ओडिशा में कोविड-19 नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर सत्तारूढ़ बीजद के विधायक उमाकांत सामंत्रे के खिलाफ पुलिस द्वारा मामला दर्ज किये जाने के एक दिन बाद शनिवार को भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) ने इन्हीं आरोपों में यहां भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी का कार्यालय सील कर दिया।

सामंत्रे कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बावजूद चार अक्टूबर को पार्टी के एक नेता प्रदीप महारथी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे, जिसे लेकर शुक्रवार रात उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़े | Bulandshahr Rape Case: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में नशीली पदार्थ खिलाकर युवती के साथ रेप, फरार आरोपी गिरफ्तार.

वहीं बीएमसी के अधिकारियों ने सारंगी के कार्यालय को सील करते हुए दावा किया बृहस्पतिवार को यहां उनके जन्मदिन के मौके पर जश्न के दौरान कोरोना वायरस सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया गया।

बीजू जनता दल (बीजद) विधायक सामंत्रे ने 28 सितंबर को ट्वीट किया था कि वह कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने स्वीकार किया उन्होंने महारथी के अंतिम संस्कार में शामिल होकर गलती की। साथ ही उन्होंने नियमों का उल्लंघन करने पर खेद भी व्यक्त किया।

यह भी पढ़े | Rajasthan Priest’s Murder Case: मृतक पुजारी का हुआ अंतिम संस्कार, सरकार 10 लाख रुपये की मदद के साथ परिवार के एक सदस्य को देगी नौकरी.

भुवनेश्वर से सांसद तथा भाजपा प्रवक्ता सारंगी ने यहां पल्लासपल्ली में अपने कार्यालय को 15 दिन के लिये बंद किये जाने पर नाराजगी प्रकट की और कार्यालय को खोले जाने तक सड़क पर बैठकर काम करने की बात कही।

सारंगी के जन्मदिन के जश्न के एक कथित वीडियो में वह बड़ी संख्या में महिलाओं से घिरी दिख रही हैं, जिन्होंने मास्क नहीं पहन रखा है और न ही उस दौरान कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये जरूरी सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया जा रहा है। वे गीत गातीं और नृत्य करती हुई भी दिख रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान