स्क्रीन में खराबी 71 प्रतिशत स्मार्टफोनों के मरम्मत की वजह

इसके अलावा किसी तीसरे पक्ष (थर्ड पार्टी) मोबाइल एप को डालने से भी आपके फोन की मरम्मत पर भारी खर्च उठाना पड़ सकता है।

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल स्मार्टफोन के सर्विस सेंटर पहुंचने की सबसे बड़ी वजहों में से एक उनकी स्क्रीन का टूटना, चटकना या खराब होना है। स्मार्टफोन के लिए ऑनलाइन सर्विस सेंटर की सुविधा देने वाली कंपनी ऑनसाइटगो ने अपने एक सर्वेक्षण में यह बात कही है।

इसके अलावा किसी तीसरे पक्ष (थर्ड पार्टी) मोबाइल एप को डालने से भी आपके फोन की मरम्मत पर भारी खर्च उठाना पड़ सकता है।

कोरोना वायरस के सामुदायिक फैलाव को रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन (सार्वजनिक पाबंदी) के दौरान घर से कार्य करने के लिए स्मार्टफोन की जरूरत बढ़ गयी है।

सर्वेक्षण के मुताबिक मोबाइल फोन की मरम्मत से जुड़े 71 प्रतिशत मामले स्क्रीन के नुकसान से संबंधित होते हैं। इसके बाद आठ प्रतिशत मामले फोन को स्टार्ट करने में आ रही दिक्कत, फोन छह प्रतिशत फोन को किसी तरह के नुकसान, तीन प्रतिशत फोन के पानी में गिर जाने और दो प्रतिशत सॉफ्टवेयर या चार्जिंग की समस्या से जुड़े मामले होते हैं।

सर्वेक्षण में यह चेतावनी भी दी गयी है कि लोगों को उस तरह की एप डालने से बचना चाहिए जो फोन के सॉफ्टवेयर के अनुकूल ना हो, क्योंकि इससे फोन के सॉफ्टवेयर को नुकसान पहुंचने का खतरा बना रहता है।

रपट के अनुसार जिन स्मार्टफोन की स्क्रीन कर्व्ड यानी की किनारों पर सपाट नहीं होती है उनके टूटने - चटकने का खतरा सबसे अधिक बना रहता है। यह फोन महंगे भी आते हैं साथ ही इनकी मरम्मत भी महंगी होती है।

कंपनी ने यह आंकड़े उसके पास जनवरी - फरवरी में मरम्मत के लिए आए फोनों के रुख को देखते हुए दिए हैं।

रपट में कहा गया है कि किसी फोन की स्क्रीन टूटने से सिर्फ उसके लुक को नुकसान नहीं होता बल्कि इससे फोन के अन्य कई पार्ट खराब होने का भी खतरा रहता है, क्योंकि टूटी स्क्रीन से धूल, नमी फोन के अन्य हिस्सों तक पहुंच कर उन्हें खराब कर सकती है।

रपट के अनुसार किसी स्मार्टफोन में सबसे महंगा हिस्सा उसका मदरबोर्ड होता है। यह फोन की पूरी कीमत के करीब 39 प्रतिशत के बराबर होता है। इसके बाद 23 प्रतिशत स्क्रीन, आठ प्रतिशत कैमरा, सात प्रतिशत पीछे के कवर, छह प्रतिशत बैटरी और करीब दो प्रतिशत हिस्सेदारी स्पीकर और रिसीवर की होती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी