वैज्ञानिक सलाहकार लोम्बार्ड ने नवजोत के साथ ऑनलाइन सत्र आयोजित किया

पुरूष और महिला दोनों हाकी टीमें लॉकडाउन के बाद साइ परिसर में ही हैं और सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन कर रही हैं।

बेंगलुरु, 15 मई भारतीय महिला हाकी टीम के वैज्ञानिक सलाहकार वेन लोम्बार्ड ने कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के कारण यहां भारतीय खेल प्राधिकरण परिसर (साइ) में होने के बावजूद शुक्रवार को वीडियो कॉल के जरिये फारवर्ड नवजोत कौर के वर्कआउट सत्र की निगरानी की।

पुरूष और महिला दोनों हाकी टीमें लॉकडाउन के बाद साइ परिसर में ही हैं और सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन कर रही हैं।

इस सत्र में लोम्बार्ड ने नवजोत की मांसपेशियों को मजबूत बनाये रखने पर ध्यान लगाया। लोम्बार्ड ने कहा कि उनके लिये ऐसी परिस्थितियों में खिलाड़ियों के मांसपेशियों के स्तर को बरकरार रखना ज्यादा अहम है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इस चीज में महिला खिलाड़ी अकसर जूझती नजर आती हैं, अगर वे लंबे समय तक ट्रेनिंग नहीं कर पायें। ’’

लोम्बार्ड ने कहा, ‘‘हमारे फिटनेस सत्र में हुई ड्रिल्स में ध्यान नवजोत के मासंपेशियों के स्तर को सुधारने और बरकरार रखने पर था ताकि जब हम पूर्ण ट्रेनिंग में वापसी करें तो उसके फिटनेस स्तर में ज्यादा अंतर नहीं हो। ’’

इस सत्र में प्रशंसक भी जुड़े और लोम्बार्ड और नवजोत उनके कुछ सवालों का जवाब देते हुए भी दिखे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज