Heavy Rain Update: तमिलनाडु में बारिश के कारण स्कूल बंद, चेन्नई के कई स्थानों पर जलभराव

चेन्नई, इसके पड़ोसी जिलों और तमिलनाडु के अन्य क्षेत्रों में सोमवार रातभर हुई बारिश मंगलवार भी जारी रही, जिसके कारण राज्य की राजधानी एवं निकटवर्ती इलाकों में पानी भर गया और स्कूल बंद करने पड़े.

बारिश (Photo Credits: PTI)

चेन्नई, 1 नवंबर : चेन्नई, इसके पड़ोसी जिलों और तमिलनाडु के अन्य क्षेत्रों में सोमवार रातभर हुई बारिश मंगलवार भी जारी रही, जिसके कारण राज्य की राजधानी एवं निकटवर्ती इलाकों में पानी भर गया और स्कूल बंद करने पड़े. चेन्नई में कई स्थानों पर जलभराव के कारण यातायात बाधित हुआ. चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर, चेंगलपेट, नागप्पट्टिनम, तंजावुर और तिरुवरुर जिलों में विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया. राज्य के तटीय और कावेरी डेल्टा क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने का अनुमान है.

‘ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन’ के प्राधिकारियों ने कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया और कहा कि के के नगर-राजमन्नार सलाई जैसे इलाकों और गणेशपुरम जैसे उपमार्गों में पहले से की गई तैयारियों और जल निकासी व्यवस्था के कारण बारिश का पानी नहीं भरा. जिन इलाकों में बाढ़ आने का खतरा है, वहां प्राधिकारियों ने बाढ़ निगरानी कैमरे लगाए हैं. यह भी पढ़ें : Delhi: नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में लगी आग, 2 की मौत, 18 घायल, 20 लोगों को किया गया रेस्क्यू

चेन्नई मेट्रो रेल चरण-2 परियोजना के मद्देनजर सड़कों के कई हिस्सों में अवरोधक लगाए गए हैं. इस तरह की बुनियादी पहलों के कारण लोग पहले से ही यातायात अवरुध होने की समस्या का सामना कर रहे हैं. ऐसे में बारिश और जलभराव ने इस समस्या को और बढ़ा दिया है. मुख्यमंत्री एम के स्टालिन मंगलवार को सचिवालय में शीर्ष अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें मानसून संबंधी एहतियाती कदमों की समीक्षा की जाएगी. तमिलनाडु में 29 अक्टूबर को पूर्वोत्तर मानसून की बारिश शुरू हुई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट