देश की खबरें | पंजाब के फिरोजपुर में स्कूल बस खाई में गिरी, कई छात्र मामूली रूप से घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के फिरोजपुर जिले में शनिवार को एक स्कूल बस के खाई में गिर जाने से कई छात्र मामूली रूप से घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
फिरोजपुर, पांच अप्रैल पंजाब के फिरोजपुर जिले में शनिवार को एक स्कूल बस के खाई में गिर जाने से कई छात्र मामूली रूप से घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि घटना फिरोजपुर जिला मुख्यालय से करीब 11 किलोमीटर दूर हस्तीवाला गांव के पास शनिवार सुबह हुई।
अधिकारी ने बताया कि 30 छात्रों को स्कूल ले जा रही बस जैसे ही एक छोटे पुल के पास पहुंची, उसका एक टायर फट गया, जिससे चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। उन्होंने बताया कि इसके बाद बस खाई में जा गिरी।
अधिकारी ने बताया कि सभी छात्रों और चालक को स्थानीय ग्रामीणों ने बचाया।
घटनास्थल पर मौजूद नथुवाला गांव निवासी कृपा सिंह ने बताया कि घटना के समय वह सड़क पर खड़े थे।
उन्होंने बताय, "जब मैंने बस को गिरते देखा तो मैं चिल्लाने लगा। ग्रामीणों की मदद से हमने खिड़की के शीशे तोड़कर बच्चों और बस के चालक को बाहर निकाला। किसी को गंभीर चोट नहीं आई।"
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि सभी छात्र सुरक्षित हैं।
सिंह ने कहा, "हम बच्चों के माता-पिता के बयानों के आधार पर तत्काल कदम उठा रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)