देश की खबरें | चंडीगढ़ में 12वीं की छात्रा से बलात्कार के आरोप में स्कूल बस चालक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चंडीगढ़ में एक स्कूल बस चालक को 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने छात्रा की छेड़छाड़ की गई तस्वीरों के जरिए उसे ब्लैकमेल करके वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, 23 अगस्त चंडीगढ़ में एक स्कूल बस चालक को 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने छात्रा की छेड़छाड़ की गई तस्वीरों के जरिए उसे ब्लैकमेल करके वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी मोहम्मद रज्जाक (26) ने कुछ समय तक नाबालिग लड़की का पीछा किया और फिर उससे दोस्ती करने की कोशिश की, जिसे छात्रा ने नकार कर दिया।

पुलिस ने बताया कि बाद में आरोपी ने छात्रा की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की और उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने धमकी दी कि अगर छात्रा ने उसकी मांगें पूरी नहीं कीं, तो वह उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा कर देगा।

उसने बताया कि आरोपी ने मई से जुलाई के बीच तीन बार लड़की के साथ उसके घर पर बलात्कार किया, जब उसके माता-पिता घर से बाहर गए हुए थे।

पुलिस ने बताया कि जब लड़की को परेशान देखकर माता-पिता ने इसका कारण पूछा तो मामला सामने आया।

पुलिस उपाधीक्षक जसपिंदर सिंह ने बताया कि इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई और आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

सिंह ने बताया कि रज्जाक पर बलात्कार, आपराधिक धमकी और यौन अपराधों से बाल संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम सहित प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड