देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती में ‘घोटाला’ हुआ, न्यायिक जांच कराई जाए: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने मंगलवार को एक खबर का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में 69,000 शिक्षकों की भर्ती में आरक्षित श्रेणी के पदों पर अनारक्षित वर्ग के लोगों की भर्ती की गई और इस ‘‘घोटाले’’ से वंचित तबकों का अधिकार छीन लिया गया।

नयी दिल्ली, 25 फरवरी कांग्रेस ने मंगलवार को एक खबर का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में 69,000 शिक्षकों की भर्ती में आरक्षित श्रेणी के पदों पर अनारक्षित वर्ग के लोगों की भर्ती की गई और इस ‘‘घोटाले’’ से वंचित तबकों का अधिकार छीन लिया गया।

पार्टी सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए।

पुनिया ने संवाददाताओं से कहा , ‘‘ उत्तर प्रदेश में 69,000 शिक्षकों की भर्ती का एक नया घोटाला सामने आया है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस भर्ती में 18,500 आरक्षित सीटों में एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लोगों को नौकरी मिलनी थी, लेकिन इसमें से केवल 2,637 सीटों पर ही आरक्षण लागू किया गया।’’

उन्होंने दावा किया कि इन आरक्षित सीटों में बाकी 15,863 सीटों पर अनारक्षित वर्ग के लोगों को नौकरी दी गई

लोकसभा सदस्य का कहना था, ‘‘ये फैसला संविधान में दिए गए आरक्षण पर हमला है और सामाजिक न्याय के खिलाफ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस भर्ती घोटाले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच हो। आरक्षित श्रेणी के खाली पदों पर इन्हीं वर्गों के लोगों की नियुक्ति की जाए।’’

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\