खेल की खबरें | एससी ईस्ट बंगाल ने आईएसएल के लिए 33 सदस्यीय टीम की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एससी ईस्ट बंगाल (एससीईबी) ने गोवा में आयोजित होने वाले इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के आगामी सत्र के लिए सोमवार को 33 सदस्यीय टीम की घोषणा की।

पणजी, आठ नवंबर एससी ईस्ट बंगाल (एससीईबी) ने गोवा में आयोजित होने वाले इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के आगामी सत्र के लिए सोमवार को 33 सदस्यीय टीम की घोषणा की।

पिछले सत्र में 11 टीमों की प्रतियोगिता में नौवें स्थान पर रही इस दिग्गज फुटबॉल टीम को नये कोच की देखरेख में 19 नवंबर से शुरू होने वाले सत्र में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

क्लब ने इस सत्र के लिए स्पेन के कोच जोस मैनुअल डियाज से करार किया है।

डियाज ने कहा, ‘‘ टीम में युवा और अनुभव के शानदार मिश्रण से अच्छा संतुलन है। हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो लीग के पहले सत्र में इसमें खेल रहे है। टीम के विदेशी खिलाड़ियों को भी शीर्ष स्तर पर खेलने का अनुभव है।’’

पिछले सत्र के गोल्डन ग्ल्वस विजेता (सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर) अरिंदम भट्टाचार्य इस बार एससी ईस्ट बंगाल का प्रतिनिधित्व करंगे। रक्षापंक्ति का जिम्मा भारत के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आदिल खान और राजू गायकवाड़ के पास होगा, जिसे ऑस्ट्रेलिया के तोमिसल्वा मर्सेल और क्रोएशिया के अंडर-21 खिलाड़ी फ्रांजो पर्से मजबूती प्रदान करेंगे।

मिडफील्ड में भारत अंडर-23 के अंतरराष्ट्रीय  खिलाड़ी अमरजीत सिंह कियाम के साथ मोहम्मद रफीक, जैकीचंद सिंह और बिकाश जयरू जैसे अनुभवी खिलाड़ी होंगे। इन्हें अजाक्स युवा अकादमी से प्रशिक्षण लेने वाले डैरेन सिदोएल और स्लोवेनियाई मिडफील्डर आमिर दर्विसेविक का साथ मिलेगा।

नाइजीरियाई स्ट्राइकर डेनियल चीमा चुकू एससी ईस्ट बंगाल के लिए आक्रमण (अग्रिम पंक्ति) का नेतृत्व करेंगे। जहां बलवंत सिंह के साथ क्रोएशिया के फॉरवर्ड एंटोनियो पेरोसेविक उनके समर्थन के लिए मौजूद रहेंगे।

एससी ईस्ट बंगाल 21 नवंबर को जमशेदपुर एफसी के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Weather Forecast Today, March 22: बेंगलुरु में बारिश के आसार, दिल्ली-मुंबई में खिली रहेगी धूप; जानें देश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\