जरुरी जानकारी | एसबीआई का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 81 प्रतिशत बढ़कर 4,189 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) का एकल शुद्ध लाभ 81 प्रतिशत बढ़कर 4,189.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। डूबा कर्ज घटने से बैंक का मुनाफा बढ़ा है।

नयी दिल्ली, 31 जुलाई भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) का एकल शुद्ध लाभ 81 प्रतिशत बढ़कर 4,189.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। डूबा कर्ज घटने से बैंक का मुनाफा बढ़ा है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 2,312.02 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, सैलरी- 62 हजार रुपये प्रतिमाह.

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में देश के सबसे बड़े बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी एकल कुल आय बढ़कर 74,457.86 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 70,653.23 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही के दौरान बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) घटकर 5.44 प्रतिशत रह गईं, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 7.53 प्रतिशत थीं। इसी तरह बैंक का शुद्ध एनपीए घटकर 1.8 प्रतिशत रह गया, जो एक साल पहले 3.07 प्रतिशत था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल के लिए यहां हुआ बड़ा ऐलान, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी राहत.

एकीकृत आधार पर तिमाही के दौरान एसबीआई का शुद्ध लाभ 62 प्रतिशत बढ़कर 4,776.50 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,950.50 करोड़ रुपये था।

तिमाही के दौरान बैंक की एकीकृत कुल आय बढ़कर 87,984.33 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 83,274.04 करोड़ रुपये थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी