जरुरी जानकारी | एसबीआई 17 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंस से करेगा वार्षिक आम बैठक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) 17 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपनी वार्षिक आम सभा करेगा। बैंक ने बुधवार को कहा कि उसने कोविड-19 संकट को देखते हुए यह निर्णय किया है।

मुंबई, 10 जून देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) 17 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपनी वार्षिक आम सभा करेगा। बैंक ने बुधवार को कहा कि उसने कोविड-19 संकट को देखते हुए यह निर्णय किया है।

कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय और भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अप्रैल में कंपनियों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपनी वार्षिक आम सभा करने की अनुमति दे दी थी।

यह भी पढ़े | Lottery Results Today on Lottery Sambad: सांबद लॉटरी से आज खुलेगी किसकी किस्मत? पश्चिम बंगाल, केरल, सिक्किम और नागालैंड के रिजल्ट lotterysambadresult.in पर देखें.

एसबीआई ने विज्ञप्ति में कहा कि विभिन्न हितधारकों के अनुरोध के बाद यह निर्णय किया गया है।

बैठक 17 जून को दोपहर तीन बजे से शुरू होगी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: 7वीं सीपीसी के तहत यहां मिल रही है मोटी सैलरी, इन पदों के लिए फटाफट करें अप्लाई.

बैंक ने कहा है, ‘‘शेयरधारकों को चार निदेशकों को चुनने के लिये ई-मत की अनुमति होगी। यह निदेशक पांच उम्मीदवारों की सूची में से चयनित किये जायेंगे। यह प्रक्रिया एसबीआई कानून और एसबीआई जनरल रेगुलेशंस 1955 के तहत होगी।’’

बैंक ने कहा है कि सभी पक्षों की बेहतरी और लॉकडाउन के तहत लागू प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुये पिछले कुछ माह से वह प्रमुख कार्यक्रमों में लोगों की भौतिक रूप से उपस्थिति से बच रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\