जरुरी जानकारी | एसबीआई ने कर्ज पर ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने रिजर्व बैंक की नीतिगत रेपो दर में कटौती का लाभ अपने ग्राहकों को देते हुए अपनी उधारी दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है।

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने रिजर्व बैंक की नीतिगत रेपो दर में कटौती का लाभ अपने ग्राहकों को देते हुए अपनी उधारी दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है।

इस कटौती के बाद एसबीआई के मौजूदा और नए उधार लेने वाले ग्राहकों दोनों के लिए कर्ज लेना सस्ता हो जाएगा।

इस नयी कटौती के साथ एसबीआई की रेपो से जुड़ी उधारी दर (आरएलएलआर) 0.25 प्रतिशत कम होकर 8.25 प्रतिशत रह जाएगी।

एसबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, बैंक ने ‘बाह्य मानक आधारित उधारी दर’ (ईबीएलआर) को 0.25 प्रतिशत घटाकर 8.65 प्रतिशत कर दिया है। संशोधित दरें 15 अप्रैल, 2025 से प्रभावी हो जाएंगी।

ब्याज दर में यह कटौती पिछले सप्ताह रिजर्व बैंक द्वारा लगातार दूसरी बार प्रमुख ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत अंकों की कटौती के बाद की गई है।

इसके साथ ही एसबीआई ने जमाओं पर मिलने वाले ब्याज की दरों में भी 0.10-0.25 प्रतिशत अंकों की कटौती कर दी है। नई दरें 15 अप्रैल से प्रभावी होंगी।

अब तीन करोड़ रुपये तक की सावधि जमाओं के लिए एक-दो साल की अवधि पर ब्याज दर 0.10 प्रतिशत घटकर 6.70 प्रतिशत रह जाएगी जबकि दो साल से तीन साल से कम की परिपक्वता अवधि वाली जमाओं पर सात प्रतिशत की जगह 6.90 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।

इस बीच, निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने बचत खातों पर ब्याज दर को 0.25 प्रतिशत घटाकर 2.75 प्रतिशत कर दिया है, जो निजी क्षेत्र के अन्य बैंकों में सबसे कम है।

एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट के अनुसार, 50 लाख रुपये से अधिक की जमा राशि के लिए अब ब्याज दर 3.5 प्रतिशत के मुकाबले 3.25 प्रतिशत है। दर में यह कटौती 12 अप्रैल से प्रभावी है।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी 400-दिवसीय विशेष जमा योजना वापस ले ली है, जिसमें 7.3 प्रतिशत ब्याज मिलता था। मुंबई स्थित बैंक ऑफ इंडिया ने अपने आवासीय कर्ज की ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की है, जिससे नए और मौजूदा दोनों ग्राहकों को लाभ होगा।

आवास ऋण के अलावा, बैंक ऑफ इंडिया ने वाहन ऋण, व्यक्तिगत ऋण, संपत्ति के खिलाफ ऋण, शिक्षा ऋण और स्टार रिवर्स मॉर्गेज ऋण सहित चुनिंदा मौजूदा खुदरा ऋण उत्पादों पर भी ब्याज दरों में.25 प्रतिशत की कटौती की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड