जरुरी जानकारी | एसबीआई का चौथी तिमाही का लाभ 41 फीसदी बढ़कर 9,114 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. फंसे कर्ज में कमी आने से भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मार्च 2022 में खत्म चौथी तिमाही में एकल शुद्ध लाभ 41 फीसदी बढ़कर 9,114 करोड़ रुपये हो गया।

नयी दिल्ली, 13 मई फंसे कर्ज में कमी आने से भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मार्च 2022 में खत्म चौथी तिमाही में एकल शुद्ध लाभ 41 फीसदी बढ़कर 9,114 करोड़ रुपये हो गया।

एसबीआई ने शेयर बाजारों को बताया कि 2020-21 की जनवरी से मार्च की तिमाही में बैंक को 6,451 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। उसने बताया कि मार्च तिमाही में बैंक की कुल आय मामूली रूप से बढ़कर 82,613 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 81,327 करोड़ रुपये थी।

समेकित रूप से बैंक का शुद्ध लाभ 56 फीसदी की वृद्धि के साथ 9,549 करोड़ रुपये रहा जो पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 6,126 करोड़ रुपये था।

परिसंपत्ति गुणवत्ता के मामले में 31 मार्च 2022 तक बैंक की सकल गैर-निष्पादित संपत्तियां (एनपीए) कम होकर सकल अग्रिम का 3.97 फीसदी रह गईं। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 4.98 फीसदी थी। शुद्ध एनपीए या फंसा कर्ज कम होकर 1.02 फीसदी रह गया जो पिछले वर्ष 1.50 फीसदी था।

पूरे वित्त वर्ष 2021-22 में बैंक का एकल लाभ 55 फीसदी बढ़कर 31,676 करोड़ रुपये हो गया जो पिछले वर्ष 20,410 करोड़ रुपये था।

बैंक के निदेशक मंडल ने 31 मार्च 2022 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के लिए 7.10 रुपये प्रति शेयर का लाभांश देने की सिफारिश की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड