जरुरी जानकारी | एसबीआई कार्ड का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में मामूली वृद्धि के साथ 596 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड (एसबीआई कार्ड) का शुद्ध लाभ मार्च, 2023 को समाप्त तिमाही में मामूली वृद्धि के साथ 596 करोड़ रुपये रहा।

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड (एसबीआई कार्ड) का शुद्ध लाभ मार्च, 2023 को समाप्त तिमाही में मामूली वृद्धि के साथ 596 करोड़ रुपये रहा।

क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली इस कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 581 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

एसबीआई कार्ड ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वर्ष 2022-23 की जनवरी-मार्च अवधि के दौरान कंपनी की कुल आय एक साल पहले की अवधि के 3,016 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 3,917 करोड़ रुपये हो गई।

समीक्षाधीन तिमाही में इसकी ब्याज आय बढ़कर 1,672 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 1,266 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में, एसबीआई प्रवर्तित इस कार्ड कंपनी का शुद्ध मुनाफा वित्त वर्ष 2021-22 के 1,616 करोड़ रुपये के मुकाबले 40 प्रतिशत बढ़कर 2,258 करोड़ रुपये हो गया।

आलोच्य वित्त वर्ष के दौरान कुल आय वित्त वर्ष 2021-22 में 11,302 करोड़ रुपये से बढ़कर 14,286 करोड़ रुपये हो गई।

एसबीआई कार्ड ने कहा कि 31 मार्च, 2023 को कंपनी का सकल एनपीए (गैर-निष्पादक आस्तियां) और शुद्ध एनपीए क्रमशः 2.35 प्रतिशत और 0.87 प्रतिशत रहा, जो एक साल पहले क्रमश: 2.22 प्रतिशत और 0.78 प्रतिशत था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\