जरुरी जानकारी | एसबीआई कार्ड का तीसरी तिमाही में लाभ 84 प्रतिशत बढ़कर 386 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एसबीआई कार्ड एंड पेमेंट सर्विसेज का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2021-22 की दिसंबर तिमाही में 84 प्रतिशत बढ़कर 386 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से कार्ड खर्च बढ़ने, फंसे कर्ज में कमी और अन्य स्रोतों से आय बढ़ने के कारण लाभ बढ़ा है।

नयी दिल्ली, 24 जनवरी एसबीआई कार्ड एंड पेमेंट सर्विसेज का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2021-22 की दिसंबर तिमाही में 84 प्रतिशत बढ़कर 386 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से कार्ड खर्च बढ़ने, फंसे कर्ज में कमी और अन्य स्रोतों से आय बढ़ने के कारण लाभ बढ़ा है।

कंपनी ने एक साल पहले की समान तिमाही में 210 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

एसबीआई कार्ड ने सोमवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय 24 प्रतिशत बढ़कर 3,140 करोड़ रुपये हो गयी, जो वर्ष 2020-21 की समान अवधि में 2,540 करोड़ रुपये थी।

एसबीआई कार्ड ने कहा कि आय में वृद्धि मुख्य रूप से तिमाही के दौरान शुल्क और सेवाओं से अधिक प्राप्ति के कारण हुई।

कंपनी की संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) सकल ऋण के 2.40 प्रतिशत तक गिर गया, जबकि वर्ष 2020-21 की तीसरी तिमाही में यह 4.51 प्रतिशत था।

शुद्ध एनपीए 1.60 प्रतिशत से कम होकर 0.83 प्रतिशत रह गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\