जरुरी जानकारी | एसबीआई कार्ड का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 11 प्रतिशत बढ़कर 662 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एसबीआई कार्ड का शुद्ध मुनाफा मार्च 2024 को समाप्त तिमाही में 11 प्रतिशत बढ़कर 662 करोड़ रुपये रहा।

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल एसबीआई कार्ड का शुद्ध मुनाफा मार्च 2024 को समाप्त तिमाही में 11 प्रतिशत बढ़कर 662 करोड़ रुपये रहा।

एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड (एसबीआई कार्ड) को वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में 596 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि उसका कुल राजस्व 2023-24 की चौथी तिमाही में 14 प्रतिशत बढ़कर 4,475 करोड़ रुपये रहा, जो साल भर पहले समान तिमाही में 3,917 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में ब्याज आय 28 प्रतिशत बढ़कर 2,139 करोड़ रुपये रही।

पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में, शुद्ध लाभ सात प्रतिशत बढ़कर 2,408 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी को 2,258 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।

वित्त वर्ष 2023-24 में कुल आय 22 प्रतिशत बढ़कर 17,484 करोड़ रुपये हो गई, जो 2022-23 में 14,286 करोड़ रुपये थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\