खेल की खबरें | सौराष्ट्र की दूसरी पारी में वापसी, पंजाब लक्ष्य से 200 रन दूर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान अर्पित वसावडा, चिराग जानी, प्रेरक मांकड और पार्थ भुत के अर्धशतकों की मदद से सौराष्ट्र ने शुक्रवार को यहां पंजाब के खिलाफ चौथे दिन रणजी ट्राफी क्वार्टरफाइनल में वापसी की।

राजकोट, तीन फरवरी कप्तान अर्पित वसावडा, चिराग जानी, प्रेरक मांकड और पार्थ भुत के अर्धशतकों की मदद से सौराष्ट्र ने शुक्रवार को यहां पंजाब के खिलाफ चौथे दिन रणजी ट्राफी क्वार्टरफाइनल में वापसी की।

पंजाब से पहली पारी की बढ़त गंवाने वाली सौराष्ट्र ने वापसी करते हुए दूसरी पारी में 379 रन का स्कोर बनाया जिससे प्रतिद्वंद्वी टीम को जीत के लिये 252 रन का लक्ष्य मिला।

वसावडा (77 रन) और जानी (77 रन) ने पांचवें विकेट के लये 160 रन की साझेदारी की जिसके बाद मांकड (88 रन) और भुत (51 रन) ने आठवें विकेट के लिये 92 रन की महत्वपूर्ण भागीदारी निभायी।

पंजाब ने स्टंप तक दो विकेट गंवाकर 52 रन बना लिये थे जिससे पांचवें दिन उसे जीत के लिये 200 रन बनाने होंगे और उसके आठ विकेट बाकी हैं। पुखराज मान 17 और रात्रिप्रहरी सिद्धार्थ कौल दो रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

पिच से काफी उछाल मिल रहा है जिससे 2020 रणजी चैम्पियन सौराष्ट्र शनिवार को अपना काम पूरा करने के लिये पुरजोश कोशिश करेगा। वहीं पंजाब को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिये विशेष बल्लेबाजी प्रयास की जरूरत होगी।

सौराष्ट्र ने पंजाब के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और नमन धीर को आउट कर सफलता हासिल की। इन दोनों ने पहली पारी में शतक जड़कर पंजाब को 431 रन बनाने में मदद की थी।

बायें हाथ के स्पिनर पार्थ भुत ने पहले धीर को आउट किया और फिर स्टंप से पहले अंतिम ओवर में प्रभसिमरन भी उनका दूसरा शिकार बने।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज