देश की खबरें | पेरिस पैरालंपिक के लिए भारतीय दल के मिशन प्रमुख बने सत्य प्रकाश सांगवान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) के उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश सांगवान को आगामी पेरिस ओलंपिक के लिए मंगलवार को भारतीय दल का मिशन प्रमुख नियुक्त किया गया।

नयी दिल्ली, 20 अगस्त भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) के उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश सांगवान को आगामी पेरिस ओलंपिक के लिए मंगलवार को भारतीय दल का मिशन प्रमुख नियुक्त किया गया।

सांगवान को पैरालंपिक अभियान के साथ जुड़े रहने का एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव है।

मिशन प्रमुख के रूप में वह 84 पैरा खिलाड़ियों के भारत के अब तक के सबसे बड़े दल की अगुआई करेंगे। भारतीय खिलाड़ी 12 खेलों में चुनौती पेश करेंगे।

सांगवान ने कहा, ‘‘यह जिम्मेदारी मिलना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। मैं यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हूं कि हमारे खिलाड़ियों के पास पैरालंपिक में सफल होने और भारत को गौरवांवित करने के लिए आवश्यक सभी चीजें हों।’’

पीसीआई अध्यक्ष देवेंद्र झझारिया ने कहा, ‘‘सत्य प्रकाश सांगवान एक दशक से अधिक समय से भारतीय पैरालंपिक समिति का अभिन्न अंग रहे हैं। उनका समर्पण और नेतृत्व हमेशा हमारे खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि मिशन प्रमुख के रूप में उनके मार्गदर्शन में हमारी टीम पेरिस पैरालंपिक 2024 में बड़ी सफलता हासिल करेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now