खेल की खबरें | सात्विकसाईराज-चिराग की जोड़ी हायलो ओपन क्वार्टरफाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरूष युगल जोड़ी ने गुरूवार को यहां कड़े मुकाबले में जीत दर्ज कर हायलो ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

सारब्रकेन (जर्मनी), तीन नवंबर भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरूष युगल जोड़ी ने गुरूवार को यहां कड़े मुकाबले में जीत दर्ज कर हायलो ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

टूर्नामेंट में सात्विकसाईराज और चिराग की जोड़ी को तीसरी वरीयता मिली है। उन्होंने एक घंटे दो मिनट तक चले प्री क्वार्टरफाइनल में इंग्लैड के रोरी ईस्टन और जाक रूस को 22-24 21-15 21-11 से शिकस्त दी।

भारत की इस शीर्ष पुरूष युगल जोड़ी ने हाल में फ्रेंच ओपन सुपर 750 खिताब अपनी झोली में डाला है। अब क्वार्टरफाइनल में उनका सामना इंग्लैंड के बेन लेन और सीन वेंडी की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगा।

महिलाओं के एकल में आकर्षी कश्यप को राउंड 16 में डेनमार्क की लिने जार्सफेल्ड से 13-21 14-21 से पराजय का सामना करना पड़ा।

महिलाओं की युगल जोड़ी में तृषा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने डेबोरा जिली और चेरिल सेनेन की नीदरलैंड की जोड़ी को 21-18 21-19 से शिकस्त दी। अब क्वार्टरफाइनल में उनका सामना चीनी ताइपे की सु या चिंग और लिन वान चिंग से होगा।

हालांकि रूतापर्णा पांडा और श्वेतापर्णा पांडा की जोड़ी को महिला युगल प्री क्वार्टरफाइनल में चीनी ताइपे की हु लिंग फांग और लिन जियाओ मिन की जोड़ी से 16-21 7-21 से हार मिली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू