खेल की खबरें | सात्विक-चिराग की जोड़ी बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में हारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी शुक्रवार को यहां बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप के पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क के किम एस्ट्रूप और एंडर्स स्कारुप रासमुसेन से सीधे गेम में हार गयी।

कोपनहेगन, 25 अगस्त सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी शुक्रवार को यहां बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप के पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क के किम एस्ट्रूप और एंडर्स स्कारुप रासमुसेन से सीधे गेम में हार गयी।

दुनिया की दूसरे नंबर की इस भारतीय जोड़ी ने पिछले साल इस प्रतियोगिता में अपना पहला कांस्य पदक जीता था।

भारतीय जोड़ी हालांकि 11वीं वरीयता प्राप्त स्थानीय जोड़ी के सामने अपने आक्रामक खेल का प्रदर्शन नहीं कर सकी और 48 मिनट तक चले मुकाबले को 18-21, 19-21 से हार गई।

दोनों जोड़ियों के बीच इससे पहले सात मैचों में सात्विक और चिराग की जोड़ी दो मुकाबले जीतने में सफल रही थी। दोनों जोड़ियां 2021 के बाद पहली बार एक-दूसरे के आमने सामने थी।

बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप की 2021 की कांस्य पदक विजेता डेनमार्क की जोड़ी ने मैच की शुरुआत से ही भारतीय जोड़ी को लय हासिल करने से रोके रखा।

डेनमार्क की जोड़ी ने मुकाबले की शुरुआत में 5-1 की बढ़त ली। भारतीय जोड़ी ने कई मौके पर एस्ट्रूप के सर्विस पर शटल को नेट पर खेल दिया। एस्ट्रूप और रासमुसेन ने अपनी बढ़त को 11-6 किया। भारतीय जोड़ी ने इसके बाद वापसी करते हुए स्कोर को 15-18 कर दिया।

चिराग ने इसके बाद खराब सर्विस कर के डेनमार्क के खिलाड़ियों को चार गेम प्वाइंट दे दिया। भारतीय खिलाड़ियों ने दो गेम प्वाइंट का बचाव किया लेकिन तीसरे मौके पर चूक गये।

दूसरे गेम में भी एक बार फिर से ऐसी ही परिस्थितियां दिखी। सात्विक और चिराग की जोड़ी के सामने एस्ट्रूप और रासमुसेन की गति का कोई जवाब नहीं थाा। भारतीय जोड़ी 4-6 और इंटरवल के समय 7-11 से पिछड़ रही थी।

भारतीय जोड़ी ने कुछ बेहतर प्रदर्शन किया । चिराग के शानदार स्मैश और सर्विस के दम पर इस जोड़ी ने 15-15 की बराबरी की।

एस्ट्रूप के क्रॉस पर सात्विक ने शटल को नेट पर खेल दिया जिससे डेनमार्क की जोड़ी ने बढ़त लेने के बाद अपना भारतीयों को वापसी का मौका नहीं दिया।

एस्ट्रूप और रासमुसेन की जोड़ी ने दो मैच प्वाइंट हासिल किये। यह दूसरे दूसरे मैच प्वाइंट को भुनाने में सफल रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: इंदौर में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी