खेल की खबरें | सात्विक-चिराग की जोड़ी कोरिया ओपन के सेमीफाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार पुरुष युगल जोड़ी ने शुक्रवार को यहां जापान के ताकुरो होकी और युगो कोबायाशी को सीधे गेम में हराकर कोरिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

येओसु (कोरिया), 21 जुलाई भारतीय खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार पुरुष युगल जोड़ी ने शुक्रवार को यहां जापान के ताकुरो होकी और युगो कोबायाशी को सीधे गेम में हराकर कोरिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

तीसरी वरीय भारतीय जोड़ी ने महज 40 मिनट में जीत हासिल की। दुनिया की तीसरे नंबर की जोड़ी ने पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को 21-14 21-17 से शिकस्त दी।

सात्विक और चिराग का सामना अब चीन के वेई केंग लियांग और चांग वांग की दूसरी वरीय जोड़ी से होगा जो पुरुष युगल में 2021 विश्व चैम्पियन हैं।

पीवी सिंधू, एचएस प्रणय और किदाम्बी श्रीकांत और अन्य भारतीय पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।

पिछले महीने इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट जीतने के बाद अपना पहला टूर्नामेंट खेल रही भारतीय जोड़ी को पहले छह अंक तक कड़ी टक्कर मिली। लेकिन लगातार चार अंक जीतकर सात्विक-चिराग ने बढ़त बना ली।

इसके बाद सात्विक और चिराग ने पहला गेम आसानी से अपने नाम कर लिया।

भारतीय जोड़ी ने दूसरे गेम में धीमी शुरुआत की जिससे वे 3-6 से पीछे चल रहे थे लेकिन उन्होंने समय पर वापसी करते हुए लगातार छह अंक हासिल कर 14-9 से बढ़त बना ली।

जापान की जोड़ी भी आसानी से गेम गंवाने के मूड में नहीं थी, उन्होंने आक्रामक खेल दिखाया और उन्हें प्रतिद्वंद्वी टीम की ‘अनफोर्स्ड’ गलतियों से मदद भी मिली जिससे स्कोर 16-16 हो गया।

सात्विक और चिराग ने अपने खेल में तेजी लाते हुए जीत हासिल की और अंतिम चार चरण में प्रवेश किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Middle East Conflict: फारस की खाड़ी में गहराया समुद्री संकट, सैन्य संघर्ष के बीच 5 की मौत; 69 का रेस्क्यू और 10 से अधिक जहाज क्षतिग्रस्त

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\