खेल की खबरें | सात्विक-चिराग की जोड़ी का सामने क्वार्टर फाइनल में चिया-सोह की मजबूत चुनौती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय शटलर सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी गुरुवार को यहां पेरिस ओलंपिक में पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में तोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूई यिक की चुनौती का सामना करेगे।

पेरिस, 31 जुलाई भारतीय शटलर सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी गुरुवार को यहां पेरिस ओलंपिक में पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में तोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूई यिक की चुनौती का सामना करेगे।

सात्विक और चिराग की पूर्व विश्व नंबर एक जोड़ी अपने दोनों मैच जीतकर ग्रुप सी में शीर्ष स्थान हासिल किया। बुधवार शाम यहां ड्रा के बाद चिया और सोह के खिलाफ रखा गया है।

मलेशियाई जोड़ी ग्रुप ए में चीन की विश्व नंबर एक लियांग वेई केंग और वांग चांग के बाद दूसरे स्थान पर रही थी।

मलेशियाई जोड़ी ग्रुप ए में चीन की विश्व नंबर एक लियांग वेई केंग और वांग चांग के बाद दूसरे स्थान पर रही थी।

चिया और सोह का एक समय सात्विक और चिराग के खिलाफ 8-0 का जबरदस्त रिकॉर्ड था, लेकिन भारत जोड़ी ने पिछले तीनों मैचों को जीतकर अपने रिकॉर्ड में सुधार किया।

भातरीय जोड़ी अगर इस मुकाबले को जीतने में सफल रही तो उसके सामने सेमीफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त लियांग एवं वांग की जोड़ी और इंडोनेशिया के फजर अल्फियान एवं मुहम्मद रियान अर्दियांतो के बीच खेले जाने वाले एक अन्य क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड