खेल की खबरें | सात्विक-अश्विनी मिश्रित युगल सेमीफाइनल में, समीर चुनौतीपूर्ण मुकाबले में हारे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की भारतीय जोड़ी ने शुक्रवार को यहां शानदार जीत से टोयोटा थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया लेकिन समीर वर्मा का सफर चुनौतीपूर्ण मुकाबले में हारकर समाप्त हो गया।

बैंकॉक, 22 जनवरी सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की भारतीय जोड़ी ने शुक्रवार को यहां शानदार जीत से टोयोटा थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया लेकिन समीर वर्मा का सफर चुनौतीपूर्ण मुकाबले में हारकर समाप्त हो गया।

सात्विक और अश्विनी की गैर वरीय जोड़ी ने मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में मलेशिया की पेंग सून चान और लियू यिंग गोह की जोड़ी को तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में शिकस्त दी।

उन्होंने एक घंटे 15 मिनट तक मुकाबले में विश्व की नंबर छह जोड़ी के खिलाफ पहला गेम गंवाने के बाद 18-21, 24-22, 22-20 से मुकाबला जीत कर अंतिम चार में जगह पक्की की।

विश्व रैंकिंग में 22वें स्थान पर काबिज भारतीय जोड़ी का सेमीफाइनल में सामना शीर्ष वरीय थाईलैंड के दचपॉल पुरावरपुकरोह और सपसिरि तेरतनचै से होगा।

समीर को पुरूष एकल क्वार्टर फाइनल में विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज खिलाड़ी एंडर्स एंटोनसेन से कड़े मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। डेनमार्क के खिलाड़ी ने 21-13 19-21 22-20 से जीत दर्ज की।

शुरूआती गेम में एंटोनसेन ने 5-0 से बढ़त बना ली थी और समीर अपनी लेंथ से जूझ रहे थे जिससे उनके शॉट लंबे और वाइड जा रहे थे। एंटोनसेन ने अच्छी लय जारी रखते हुए ब्रेक तक छह अंक की बढ़त बना ली।

वहीं समीर अपने प्रतिद्वंद्वी को लंबी रैली में नहीं उलझा सके और उन पर कोई दबाव नहीं बना पाये। साथ ही वह शॉट में जूझते रहे जिससे एंटोनसेन ने आठ गेम प्वाइंट से पहला गेम अपने नाम किया।

दूसरे गेम में भी एंटोनसेन ने 5-1 की बढ़त बना ली लेकिन इस बार समीर लगातार चार अंक जुटाकर वापसी करने में सफल रहे। इस भारतीय ने शानदार क्रास कोर्ट नेट शॉट से 7-7 की बराबरी हासिल की जिसके बाद उन्होंने प्रतिद्वंद्वी की गलती की बदौलत बढ़त बना ली।

लेकिन ब्रेक तक एंटोनसेन एक अंक की बढ़त ले चुके थे। पर समीर ने प्रयास जारी रखते हुए गेम प्वाइंट हासिल किया और फिर एंटोनसेन की गलती से इस गेम को जीत लिया।

निर्णायक गेम में दोनों एक समय 5-5 की बराबरी पर थी जिसके बाद समीर कुछ शानदार शॉट से 9-6 से आगे हो गये। वह ब्रेक तक तीन अंक की बढ़त बनाये थे।

एंटोनसेन ने वापसी की और 13-13 से बराबर हो लिये। समीर दो बार नेट पर गलती कर बैठे। यहां गेम काफी रोमांचक हो गया और 18-18 की बराबरी तक ऐसा जारी रहा। समीर वीडियो रेफरल जीतकर 19-19 से बराबरी पर थे। पर अंत में एंटोनसेन ने शानदार रिटर्न पर मैच प्वाइंट हासिल करते हुए मैच जीत लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

CSK vs LSG, IPL 2026 53rd Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 204 रनों का टारगेट, जोश इंग्लिस ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

8th Pay Commission Latest News: 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ा अपडेट, फिटमेंट फैक्टर 3.83 करने की मांग, केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 69,000 रुपये होने की उम्मीद

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें