देश की खबरें | बीडब्ल्यूएफ के साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए नामित सात्विक और चिराग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ियों सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) के साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार के लिए नामित किया गया।

नयी दिल्ली, 21 नवंबर भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ियों सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) के साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार के लिए नामित किया गया।

सात्विक और चिराग की पुरुष युगल जोड़ी ने हाल में कई खिताब जीते हैं जिसमें चीन के हांगझोउ में एशियाई खेलों का एतिहासिक स्वर्ण पदक भी शामिल है।

सात्विक और चिराग ने इससे पहले 2022 राष्ट्रमंडल खेलों का भी स्वर्ण पदक जीता जबकि वह 2022 थॉमस कप में खिताब जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा रहे। उन्होंने 2022 विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक भी जीता।

इस भारतीय जोड़ी ने इसके अलावा पिछले एक साल में एशिया चैंपियनशिप, इंडोनेशिया सुपर 1000, कोरिया सुपर 500 और स्विस ओपन सुपर 300 जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट भी जीते।

सत्र के सबसे शानदार खिलाड़ियों को 11 दिसंबर को हांगझोउ में बीडब्ल्यूएफ के प्रतिष्ठित साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार से नवाजा जाएगा। पुरस्कार समारोह का आयोजन वार्षिक बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स के दौरान किया जाएगा।

कुल आठ वर्ग में पुरस्कार दिए जाएंगे जिसमें तीन पैरा बैडमिंटन वर्ग में हैं। बीडब्ल्यूएफ परिषद नामित खिलाड़ियों के नाम को स्वीकृति देगी। इनका चयन एक नवंबर 2022 से 31 अक्टूबर 2023 तक के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

इसके अलावा ‘एडी चोंग मोस्ट प्रॉमिसिंग प्लेयर’ के नाम की घोषणा सीधे समारोह के दिन होगी।

बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स का आयोजन 13 से 17 दिसंबर तक हांगझोउ ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर जिम्नेजियम में किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान