जरुरी जानकारी | सैट ने गोयनका, चंद्रा पर सेबी के आदेश पर सुनवाई 13 सितंबर तक टाली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने शुक्रवार को बाजार नियामक सेबी के पुष्टिकरण आदेश को चुनौती देने वाली पुनीत गोयनका और सुभाष चंद्रा की याचिका पर अंतिम सुनवाई 13 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी।

मुंबई, आठ सितंबर प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने शुक्रवार को बाजार नियामक सेबी के पुष्टिकरण आदेश को चुनौती देने वाली पुनीत गोयनका और सुभाष चंद्रा की याचिका पर अंतिम सुनवाई 13 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अपने आदेश में ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के पुनीत गोयनका और सुभाष चंद्रा को कंपनी और अन्य इकाइयों में कोई भी शीर्ष पद संभालने से रोक दिया था।

गोयनका और चंद्रा की ओर से पेश वकीलों अभिषेक मनु सिंघवी एवं नवरोज़ सीरवई का पक्ष सुनने के बाद सैट ने मामले की अगली सुनवाई 13 सितंबर के लिए निर्धारित कर दी।

सैट ने कहा कि वह 14 सितंबर को गोयनका और चंद्रा का जवाब सुनेगा।

सिंघवी ने अपनी दलील में कहा कि सेबी ने जांच पूरी किए बगैर अपना अंतिम आदेश पारित कर दिया और यह महज अटकलों पर आधारित है।

उन्होंने कहा कि बाजार नियामक के पास ज़ी एंटरटेनमेंट का पैसा दूसरी कंपनियों में भेजने के आरोप साबित करने के लिए बैंक बहीखाते के अलावा कोई सबूत नहीं है।

सेबी ने अपने पुष्टिकरण आदेश में गोयनका और चंद्रा को कंपनी और अन्य संगठनों में कोई भी निदेशक या अन्य प्रमुख प्रबंधकीय पद संभालने से रोक दिया है।

सिंघवी ने यह भी कहा कि सेबी का आदेश सोनी के साथ विलय पर विचार करने वाले सार्वजनिक हित के खिलाफ है, जिसे राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने मंजूरी दे दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू