देश की खबरें | शशिकला ने अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता से अस्पताल में की मुलाकात, राजनीतिक हलचल बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता वीके शशिकला ने मंगलवार को अस्पताल में भर्ती सभापतिमंडल के अध्यक्ष ई मधुसूदनन से मुलाकात की, जिससे राज्य के राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई।

चेन्नई, 20 जुलाई अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता वीके शशिकला ने मंगलवार को अस्पताल में भर्ती सभापतिमंडल के अध्यक्ष ई मधुसूदनन से मुलाकात की, जिससे राज्य के राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई।

गौरतलब है कि छह अप्रैल को हुए चुनाव में हार के बाद शशिकला ने अन्नाद्रमुक के कुछ कार्यकर्ताओं को फोन किया था। वहीं, उनके समर्थकों ने दावा किया है कि वह ओ पनीरसेल्वम और के. पलानीस्वामी से पार्टी ‘‘वापस ले लेंगी’’। इन तमाम अटकलों के बीच शशिकला ने शहर के एक निजी अस्पताल में पार्टी के वरिष्ठ नेता से मुलाकात की।

अन्नाद्रमुक ने कहा कि वह भले ही मानवीय आधार पर मधुसूदनन से मिली हों, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं को ‘‘भ्रमित’’ करके लाभ हासिल करने का उनका कोई प्रयास सफल नहीं होगा।

अन्नाद्रमुक के सूत्रों ने बताया कि संयोग से शशिकला जब अस्पताल पहुंची, तब पलानीस्वामी भी मधुसूदनन से मिलने के लिए अस्पताल में मौजूद थे, लेकिन दोनों नेताओं के बीच मुलाकात नहीं हुई।

शशिकला ने बाद में मधुसूदनन के तमाम कार्यों तथा पार्टी के प्रति उनके समर्पण को याद किया और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। निष्कासित नेता जिस कार में अस्पताल पहुंची थीं उस पर अन्नाद्रमुक का झंडा लगा था, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई।

अन्नाद्रमुक प्रवक्ता एम बाबू मुरुगावेली ने कहा कि पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं से फोन पर बात करने और मधुसूदनन से अस्पताल में मुलाकात कर पार्टी समर्थको को ‘‘भ्रमित’’ करने के शशिकला के प्रयास सफल नहीं होंगे।

उन्होंने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘ वह भले ही मानवीय आधार पर मधुसूदनन से मिली हों, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं को ‘‘भ्रमित’’ करके लाभ हासिल करने का उनका कोई प्रयास सफल नहीं होगा। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\