देश की खबरें | शशिकला की जनवरी 2021 में हो सकती है रिहाई : कर्नाटक कारावास विभाग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता की करीबी सहयोगी वी के शशिकला को अगले साल जनवरी में रिहा किया जा सकता है, बशर्ते वह 10 करोड़ रुपये का जुर्माना भरें। वह भ्रष्टाचार के मामले में चार साल की सजा काट रही हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 15 सितंबर तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता की करीबी सहयोगी वी के शशिकला को अगले साल जनवरी में रिहा किया जा सकता है, बशर्ते वह 10 करोड़ रुपये का जुर्माना भरें। वह भ्रष्टाचार के मामले में चार साल की सजा काट रही हैं।

शशिकला को बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा जेल में रखा गया है। उन्हें 66 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति के मामले में फरवरी 2017 में दोषी ठहराया गया था और सजा सुनाई गई थी।

यह भी पढ़े | India-China Border Tension: लद्दाख के बाद अब अरुणाचल में भी दिखी चीनी सैनिकों की हलचल, मुस्तैद हुए भारतीय जवान.

परप्पना अग्रहारा में केंद्रीय जेल की अधीक्षक आर लता ने आरटीआई अधिनियम के तहत पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, " जेल रिकॉर्ड के मुताबिक, दोषी कैदी संख्या 9234 शशिकला की रिहाई की संभावित तारीख 27 जनवरी 2021 है, बशर्ते उन्हें जुर्माने की राशि भरनी होगी जो माननीय अदालत ने लगाया था। "

कार्यकर्ता टी नरसिम्हा मूर्ति के आरटीआई आवेदन पर 11 सितंबर को यह जवाब दिया गया है।

यह भी पढ़े | काम की खबर: मोदी सरकार भारतीय चिकित्‍सा पद्धति और होम्‍योपैथी शिक्षा में क्रांतिकारी सुधार.

लता ने बताया कि अगर उन्होंने जुर्माना नहीं भरा तो रिहाई की संभावित तारीख 27 फरवरी 2022 होगी।

अधिकारी ने बताया कि अगर शशिकला ने पैरोल की सुविधा का इस्तेमाल करें तो रिहाई की संभावित तारीख बदल सकती है।

उन्होंने बताया कि 10 करोड़ रुपये का जुर्माना नहीं देने की सूरत में उन्हें 13 और महीने जेल में रहना होगा।

उच्चतम न्यायालय ने शशिकला तथा उनके दो रिश्तेदारों (वी एन सुधाकरन और जे इलावरासी) के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में निचली अदालत के फैसले को बहाल कर दिया था। इसके बाद उन्होंने 15 फरवरी 2017 को कर्नाटक की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\