देश की खबरें | सरपंच हत्याकांड : भाजपा विधायक ने मराठा मोर्चा के मंच से धनंजय मुंडे पर आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के बीड में सरपंच संतोष देशमुख की हत्या और परभणी में न्यायिक हिरासत में सोमनाथ सूर्यवंशी की मौत की घटना के खिलाफ एक मराठा संगठन ने रविवार को यहां मार्च निकाला।

पुणे, पांच जनवरी महाराष्ट्र के बीड में सरपंच संतोष देशमुख की हत्या और परभणी में न्यायिक हिरासत में सोमनाथ सूर्यवंशी की मौत की घटना के खिलाफ एक मराठा संगठन ने रविवार को यहां मार्च निकाला।

मोर्चा को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक सुरेश धस ने आरोप लगाया कि जून में राज्य सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे के आवास पर उनके सहयोगी वाल्मीक कराड और एक कंपनी के अधिकारियों के बीच बीड में जबरन वसूली पर चर्चा के लिए बैठक हुई थी।

मसाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या से जुड़े जबरन वसूली के मामले में सीआईडी (अपराध जांच विभाग) ​​के समक्ष आत्मसमर्पण करने के बाद कराड को गिरफ्तार कर लिया गया था।

अखंड मराठा समाज की स्थानीय इकाई ने दोपहर 12 बजे लाल महल से अपना मार्च शुरू किया और जिलाधिकारी कार्यालय पर समाप्त किया।

देशमुख के परिवार के सदस्य, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, सांसद बजरंग सोनवणे, भाजपा विधायक सुरेश धस, मराठा आरक्षण आंदोलन का नेतृत्व कर रहे मनोज जरांगे समेत सभी दलों के नेता और पदाधिकारी मार्च में मौजूद थे।

प्रदर्शनकारियों ने मुंडे के खिलाफ नारे लगाए और उनसे उनका विभाग वापस लेने की मांग की।

धस ने आरोप लगाया, "वाल्मीक कराड और एक नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी के अधिकारियों के बीच 14 जून को धनंजय मुंडे के पराली (बीड जिले में) स्थित आवास पर बैठक हुई थी। मुंडे के पीए ने कंपनी के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों से बात की थी। मुंबई में मुंडे के आधिकारिक आवास पर भी बैठकें हुईं। बैठक में तीन करोड़ रुपये का सौदा तय हुआ।"

भाजपा विधायक ने कहा कि उन्होंने (पुलिस को) सबूत दे दिए हैं।

देशमुख की हत्या के मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

धस ने पत्रकारों से कहा, ‘‘देशमुख की बेरहमी से हत्या की गई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्रवाई करेगा। मैं इस मामले में ईडी अधिकारियों, केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखूंगा।’’

उन्होंने कहा कि इस मामले में कुछ पुलिस अधिकारियों को सह-आरोपी बनाया जाना चाहिए और कराड के अंगरक्षक के रूप में काम करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

धस ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री के पद से मुंडे के इस्तीफे की भी मांग की।

भाजपा विधायक ने उपमुख्यमंत्री एवं राकांपा प्रमुख अजित पवार से इस मुद्दे पर गौर करने और निर्णय लेने का आग्रह किया।

देशमुख की नौ दिसंबर को उस समय हत्या कर दी गई थी, जब उन्होंने बीड में पवनचक्की परियोजना संचालित करने वाली एक ऊर्जा कंपनी से जबरन वसूली की कोशिश को रोकने का प्रयास किया था। महाराष्ट्र के मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता धनंजय मुंडे के सहयोगी वाल्मीक कराड को जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: इंदौर में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी