BCCI Central Contract: सरफराज खान, ध्रुव जुरेल को मिला बीसीसीआई का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, दिसंबर-जनवरी में उत्तर में रणजी मैच होने की संभावना नहीं

भारत के नये बल्लेबाजी स्टार सरफराज खान और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के केंद्रीय अनुबंध के ग्रुप सी में एक करोड़ रुपये की सालाना रिटेनरशिप फीस में शामिल किया गया.

Dhruv Jurel (Photo Credit: X)

BCCI Central Contract: नयी दिल्ली, 18 मार्च भारत के नये बल्लेबाजी स्टार सरफराज खान और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के केंद्रीय अनुबंध के ग्रुप सी में एक करोड़ रुपये की सालाना रिटेनरशिप फीस में शामिल किया गया. इन दोनों ने मौजूदा सत्र में तीन टेस्ट खेलने के मानदंड को पूरा कर लिया है. बीसीसीआई की सोमवार को हुई शीर्ष परिषद की बैठक के दौरान इन दोनों के नाम को मंजूरी दी गयी. यह भी पढ़ें: बीसीसीआई के सेंट्रल कान्ट्रैक्ट से हटाएं जानें के बाद प्रवीण कुमार ने ईशान किशन, श्रेयस अय्यर को सुनाई खरी- खोटी, जानें क्यों कहीं इतनी बड़ी बात 

वहीं बीसीसीआई के अगले सत्र के लिए रणजी ट्राफी के कैलेंडर में बदलाव करने की संभावना है. बीसीसीआई दिसंबर और जनवरी के महीने के दौरान भारत के उत्तरी हिस्से में किसी भी मैच का आयोजन नहीं करेगा क्योंकि धुंध और खराब रोशनी के कारण मुकाबलों में काफी बाधा उत्पन्न होती है.

पूरे घरेलू कैलेंडर की घोषणा बाद में की जायेगी लेकिन बीसीसीआई शीर्ष परिषद ने 2024-25 के अस्थायी कार्यक्रम पर चर्चा की जो दिन की बैठक के आठ सूत्री एजेंडे में अहम हिस्सा था.

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘‘अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया लेकिन रणजी ट्राफी पहले के वर्षों की तरह सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के बाद अक्टूबर के मध्य या अंत से शुरू हो सकती है। कुछ राज्य खराब मौसम के कारण करो या मरो मैच में अहम अंक गंवा देते हैं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 Eliminator Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराकर राजस्थान रॉयल्स ने क्वालीफायर 2 में बनाई अपनी जगह, गुजरात टाइटंस से होगा मुकाबला; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 Eliminator Scorecard: मुल्लांपुर में वैभव सूर्यवंशी का आया तूफान, राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 244 रनों का टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Vaibhav Sooryavanshi Breaks Chris Gayle Record: टी20 क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, आईपीएल 2026 में तोड़ा क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन, स्ट्राइक रेट देख रह जाएंगे दंग