Irani Cup 2024: सरफराज खान समेत इन खिलाड़ियों की हुई टीम इंडिया से छुट्टी, रिलीज के बाद ईरानी कप में लेंगे हिस्सा

सरफराज खान, ध्रुव जुरेल और यश दयाल को लखनऊ में ईरानी कप मैच में भाग लेने के लिए सोमवार को भारतीय टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया गया

यश दयाल (बाएं), सरफराज खान (बीच में) और ध्रुव जुरेल (दाएं)(Photo credit: X @BCCI)

Irani Cup 2024: सरफराज खान, ध्रुव जुरेल और यश दयाल को लखनऊ में ईरानी कप मैच में भाग लेने के लिए सोमवार को भारतीय टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया गया. शेष भारत और रणजी ट्रॉफी के विजेता मुंबई के बीच ईरानी कप प्रतियोगिता मंगलवार से लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेली जाएगी. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे मुंबई की अगुआई करेंगे. शेष भारत की कमान महाराष्ट्र के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे. यह भी पढ़ें: अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में ईरानी कप के लिए मुंबई टीम का ऐलान, शार्दुल ठाकुर, पृथ्‍वी शॉ होंगे स्क्वाड का हिस्सा

बीसीसीआई ने ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में बताया, ‘‘सरफराज खान, ध्रुव जुरेल और यश दयाल को कल लखनऊ में शुरू होने वाले ईरानी कप में भाग लेने के लिए भारत की टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया गया है.’’

मध्यक्रम के बल्लेबाज सरफराज मुंबई की टीम का हिस्सा होंगे। इस मैच में मुंबई को सरफराज के छोटे भाई और शानदार लय में चल रहे मुशीर खान की सेवांए नहीं मिलेंगी. मुशीर कार दुर्घटना में लगी चोट से उबर रहे हैं। मुशीर की कार उनके आजमगढ़ स्थित अपने पैतृक आवास से लखनऊ आते समय पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर दुघर्टनाग्रस्त हो गयी थी. विकेटकीपर बल्लेबाज जुरेल और बायें हाथ के तेज गेंदबाज दयाल शेष भारत की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे.

ईरानी कप के लिए टीमें:

शेष भारत की टीम: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन (उप-कप्तान), साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), मानव सुथार, सारांश जैन, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार, यश दयाल, रिकी भुई, शाश्वत रावत, खलील अहमद, राहुल चाहर

मुंबई की टीम: मुंबई: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), पृथ्वी साव, आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, श्रेयस अय्यर, सिद्धेश लाड, सूर्यांश शेडगे, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), सिद्धांत अधात्राव (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, हिमांशु सिंह , शारदुल ठाकुर, मोहित अवस्थी, मोहम्मद जुनैद खान, रॉयस्टन डियाज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Date And Time: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहला सेमीफाइनल मुकाबला कब और कितने बजे से खेला जाएगा? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

INDIA Bloc Meet: दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक में दिखी सोनिया गांधी और ममता बनर्जी की गर्मजोशी; विपक्षी मोर्चे ने चुनाव आयोग के खिलाफ छेड़ा मोर्चा

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Stats And Preview: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच कल खेला जाएगा पहला सेमीफाइनल मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू