जरुरी जानकारी | सरस्वती साड़ी डिपो के आईपीओ को 107.39 गुना अभिदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. थोक साड़ी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी सरस्वती साड़ी डिपो के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पेशकश के तीसरे और अंतिम दिन बुधवार तक 107.39 गुना अभिदान मिला।

नयी दिल्ली, 14 अगस्त थोक साड़ी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी सरस्वती साड़ी डिपो के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पेशकश के तीसरे और अंतिम दिन बुधवार तक 107.39 गुना अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 160 करोड़ रुपये की आरंभिक शेयर बिक्री में 1,00,00,800 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 1,07,39,63,880 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

गैर-संस्थागत निवेशकों के कोटा के लिए 358.47 गुना अभिदान मिला, जबकि पात्र संस्थागत खरीदारों के हिस्से को 64.12 गुना अभिदान प्राप्त हुआ। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों की श्रेणी को 61.59 गुना अभिदान मिला।

आईपीओ के तहत 64,99,800 नए शेयर जारी किए गए हैं और इसमें 35,01,000 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी शामिल है।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 152-160 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

कंपनी नए निर्गम से प्राप्त राशि का उपयोग कार्यशील पूंजी जरूरतों और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट