देश की खबरें | सरनदीप सिंह ने प्रियांश की सराहना करते हुए कहा, हमेशा से पता था कि वह विशेष है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के पूर्व स्पिनर और दिल्ली के कोच सरनदीप सिंह ने युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य को ‘इस समय देश के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक’ करार दिया और कहा कि उचित क्रिकेट शॉट के माध्यम से तेजी से रन बनाने की उनकी क्षमता उन्हें दूसरे खिलाड़ियों से अलग बनाती है।

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल भारत के पूर्व स्पिनर और दिल्ली के कोच सरनदीप सिंह ने युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य को ‘इस समय देश के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक’ करार दिया और कहा कि उचित क्रिकेट शॉट के माध्यम से तेजी से रन बनाने की उनकी क्षमता उन्हें दूसरे खिलाड़ियों से अलग बनाती है।

इक्कीस साल के प्रियांश ने मंगलवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच में पंजाब किंग्स के लिए शानदार शतक लगाया।

घरेलू सर्किट में प्रभावित करने के बाद नीलामी में तीन करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदे गए प्रियांश ने अपने चौथे आईपीएल मैच में ही 103 रन की तूफानी पारी खेली।

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अब तक चार मैच में 39.50 की औसत और 210.66 के स्ट्राइक रेट से 158 रन बनाए हैं। उनके 11 छक्कों ने उन्हें आईपीएल 2025 के शीर्ष ‘पावर हिटर’ में शामिल किया है।

सरनदीप ने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, ‘‘कुछ महीने पहले मैंने उसे दिल्ली के स्थानीय मैचों में खेलते हुए देखा था। हमने उसे अपनी साउथ दिल्ली सुपरस्टार टीम के लिए डीपीएल (दिल्ली प्रीमियर लीग) में चुना। उसने शतक बनाया, एक ओवर में छह छक्के लगाए और टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाला खिलाड़ी बना। हमें पता था कि उसमें कुछ खास है।’’

दिल्ली प्रीमियर लीग में प्रियांश के बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से उसे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए दिल्ली की टीम में चुना गया। शीर्ष घरेलू प्रतियोगिता में प्रभावित करने के बाद पंजाब किंग्स ने उसे आईपीएल नीलामी में चुना।

सरनदीप ने कहा, ‘‘पहले वह सिर्फ 50 और 60 रन बनाकर आउट हो जाता था। हमने उसकी खेल जागरूकता और धैर्य पर काम किया। अब आप परिपक्वता देख सकते हैं। वह अपने विकेट को महत्व देता है।’’

सरनदीप ने इसे इस प्रतिभाशाली सलामी बल्लेबाज के लिए सीखने, सुधार करने और अपने खेल को अगले स्तर पर ले जाने का सही अवसर बताया।

उन्होंने ने कहा, ‘‘वह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है। अब यह निरंतरता के बारे में है। आपने एक शतक बनाया है, अब तीन बनाइए। अपनी टीम को प्लेऑफ में ले जाइए। यही आपको दूसरों से अलग करेगा।’’

अभी 10 लीग मैच खेले जाने हैं और प्रियांश को ऑरेंज कैप के संभावित दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।

सरनदीप ने कहा, ‘‘उसमें वह क्षमता है। अगर वह कड़ी मेहनत करता रहता है और अपने पैर जमीन पर रखता है तो वह इस आईपीएल को सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में समाप्त कर सकता है और शायद उम्मीद से पहले भारतीय टीम में चुना जा सकता है।’’

सुधीर नमिता

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: इंदौर में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी