देश की खबरें | मानहानि मामले में संजय सिंह ने अदालत से कहा: गोवा के मुख्यमंत्री की पत्नी के खिलाफ नहीं बोलूंगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने शुक्रवार को गोवा की एक अदालत से कहा कि वह मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की पत्नी सुलक्षणा सावंत द्वारा उनके खिलाफ दायर मानहानि मामले के सिलसिले में उनके (सुलक्षणा के) खिलाफ कोई बयान नहीं देंगे।

पणजी, 24 जनवरी आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने शुक्रवार को गोवा की एक अदालत से कहा कि वह मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की पत्नी सुलक्षणा सावंत द्वारा उनके खिलाफ दायर मानहानि मामले के सिलसिले में उनके (सुलक्षणा के) खिलाफ कोई बयान नहीं देंगे।

सुलक्षणा के वकील प्रह्लाद परांजपे ने बताया कि बिचोलिम अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान, प्रतिवादी ने याचिकाकर्ता द्वारा दायर निषेधाज्ञा अर्जी का जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा।

परांजपे ने बताया कि सिंह ने पिछली सुनवाई में 10 जनवरी को अदालत में याचिकाकर्ता के खिलाफ न बोलने के बारे में दिये गए बयान का उल्लेख किया।

राज्यसभा सदस्य सिंह के वकील सुरेल तिलवे ने कहा कि उनके मुवक्किल जवाब नहीं दाखिल कर सके क्योंकि वह (पांच फरवरी को होने जा रहे) दिल्ली विधानसभा चुनाव में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि जवाब अगली तारीख के दौरान दाखिल किया जाएगा।

परांजपे ने बताया कि अदालत ने मामले को सात फरवरी के लिए निर्धारित कर दिया।

सिंह ने दिल्ली में किये गए संवाददाता सम्मेलन में, सुलक्षणा सावंत पर गोवा में पैसों के बदले नौकरी देने के ‘‘घोटाले’’ में संलिप्त रहने का आरोप लगाया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री की पत्नी ने दिसंबर में आम आदमी पार्टी के नेता के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज