देश की खबरें | संजय अरोड़ा ने दिल्ली पुलिस के आयुक्त पद का कार्यभार संभाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी संजय अरोड़ा ने सोमवार को दिल्ली पुलिस के आयुक्त पद का कार्यभार संभाला। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, एक अगस्त भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी संजय अरोड़ा ने सोमवार को दिल्ली पुलिस के आयुक्त पद का कार्यभार संभाला। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अरोड़ा के यहां जय सिंह मार्ग स्थित दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर पुलिस बल ने उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया।

अरोड़ा इससे पहले भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक के रूप में कार्यरत थे।

1984 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना की सेवानिवृत्ति होने के बाद केंद्र सरकार ने 57 वर्षीय अरोड़ा को रविवार को दिल्ली पुलिस का आयुक्त नियुक्त किया था।

दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत काम करती है और इसके अधिकारी अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) काडर से होते हैं।

अरोड़ा ने तमिलनाडु पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के पुलिस अधीक्षक के रूप में भी सेवाएं दी हैं, जिसका गठन चंदन तस्कर वीरप्पन को पकड़ने के लिए किया गया था और इस कार्यकाल के दौरान उन्हें बहादुरी के लिए मुख्यमंत्री के वीरता पदक से सम्मानित किया गया था। उन्होंने 2002 और 2004 के बीच कोयंबटूर के पुलिस आयुक्त के रूप में कार्य किया।

अरोड़ा को पिछले साल अगस्त में आईटीबीपी का महानिदेशक (डीजी) नियुक्त किया गया था। उन्होंने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में भी अपनी सेंवाए दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\