देश की खबरें | संघ प्रमुख ने की गोरखनाथ मंदिर में पूजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर जाकर पूजा की।

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), 22 मार्च राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर जाकर पूजा की।

भागवत गोरखपुर के अपने तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और मंत्रोच्चार के बीच बाबा गोरखनाथ के दर्शन-पूजन किये। इस दौरान मंदिर के मुख्य पुरोहित रामानुज त्रिपाठी तथा अन्य आचार्य भी मौजूद थे।

पूजा करने के बाद भागवत ब्रह्मलीन महन्त अवैद्यनाथ के समाधि स्थल भी गये, जहां मंदिर प्रशासन के लोग उन्हें प्रसाद के लिये गोरक्षपीठाधीश्वर कक्ष में ले गये। प्रधान पुजारी ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट किया।

संघ प्रमुख करीब आठ घंटे तक मंदिर परिसर में ही रहे। सोमवार को संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात के दौरान भागवत ने उन्हें लोगों से जुड़ने के लिये स्वयंसेवकों को प्रेरित करने को कहा और 'शाखा' के विस्तार कार्य के दौरान अनुशासन बनाये रखने पर जोर दिया।

उन्होंने संगठन में लाने से पहले लोगों को प्रशिक्षण देने पर जोर देते हुए कहा कि प्रशिक्षित स्वयंसेवक संगठन के मानकों को बनाये रखने के साथ-साथ उनके योगदान को सुनिश्चित कर सकता है।

भागवत ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियान चलाने को भी कहा ताकि संघ के उद्देश्यों की प्राप्ति हो सके।

संघ प्रमुख ने योगीराज बाबा गम्भीरनाथ सभाकक्ष में 'कुटुम्ब प्रबोधन' कार्यक्रम को भी सम्बोधित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड