देश की खबरें | डोपिंग के आरोपों से बरी भारोत्तोलक संजीता हो सकती है अर्जुन पुरस्कार की दौड़ में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय महासंघ द्वारा डोपिंग के आरोपों से बरी राष्ट्रमंडल खेलों की दोहरी स्वर्ण पदक विजेता भारोत्तोलक संजीता चानू दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार अर्जुन पुरस्कार की दौड़ में शामिल हो सकती है ।

जियो

नयी दिल्ली, 10 जून अंतरराष्ट्रीय महासंघ द्वारा डोपिंग के आरोपों से बरी राष्ट्रमंडल खेलों की दोहरी स्वर्ण पदक विजेता भारोत्तोलक संजीता चानू दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार अर्जुन पुरस्कार की दौड़ में शामिल हो सकती है ।

तीन साल पहले अर्जुन पुरस्कार के लिये अनदेखी होने पर संजीता ने दिल्ली उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर की थी जिसमें पुरस्कार समिति के फैसले को चुनौती दी गई थी ।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर की बातचीत: 10 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मामले की सुनवाई के दौरान ही मई 2018 में उसे प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन का दोषी पाया गया । अदालत ने हालांकि अगस्त 2018 के फैसले में पुरस्कार समिति से उसके नाम पर अर्जुन पुरस्कार के लिये गौर करने को कहा और फैसला सीलबंद लिफाफे में रखने को कहा ।

भारतीय भारोत्तोलन महासंघ ने बुधवार को खेल मंत्रालय को पत्र लिखकर अदालत के फैसले पर अमल का आग्रह किया ।

यह भी पढ़े | राजस्थान में राजनीति गरमाई: कांग्रेस ने अपने विधायकों को प्रलोभन देने की शिकायत की.

पत्र में कहा गया ,‘‘ अब अंतरराष्ट्रीय महासंघ ने संजीता को क्लीन चिट दे दी है तो 30 अगस्त 2018 के दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले पर अमल होना चाहिये और संजीता को 2017 के लिये अर्जुन पुरस्कार दिया जाना चाहिये ।’’

महासंघ के एक सूत्र ने बताया कि मंत्रालय ने आश्वासन दिया है कि संजीता के मामले पर जल्दी ही गौर किया जायेगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\