IPL 2021, SRH vs RR: सैमसन की दमदार पारी से राजस्थान ने बनाये पांच विकेट पर 164 रन, जीत के लिए हैदराबाद को मिला 165 रनों का लक्ष्य

कप्तान संजू सैमसन की 82 रन की शानदार पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मुकाबले में सोमवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 164 रन बनाये.

संजू सैमसन (Photo Credits: Getty Images)

IPL 2021, SRH vs RR:  कप्तान संजू सैमसन की 82 रन की शानदार पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मुकाबले में सोमवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 164 रन बनाये. सैमसन ने 57 गेंद की अपनी पारी में सात चौके और तीन छक्के की मदद से 82 रन बनाये। उन्हें युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (23 गेंद में 36 रन) और महिपाल लोमरोर (28 गेंद में नाबाद 29 रन) का अच्छा साथ मिला। सैमसन और लोमरोर ने चौथे विकेट के लिए 84 रन जोड़े.

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान के लिए इविन लुईस (छह) और यशस्वी जायसवाल ने संदीप शर्मा (30 रन पर एक विकेट) के पहले ओवर में एक-एक चौका जड़ा लेकिन अनुभवी भुवनेश्वर कुमार (28 रन पर एक विकेट) ने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर लुईस को पवेलियन भेज दिया। उनका यह ओवर मेडन रहा.  जायसवाल पर हालांकि इसका कोई खास असर नहीं पड़ा और उन्होंने संदीप और फिर भुवनेश्वर की गेंदों को बाउंड्री के पार भेजा। दूसरे छोर पर सैमसन ने पिछले मैच की लय को जारी रखा। उन्होंने सिद्धार्थ कौल (36 रन पर दो विकेट) के छठे ओवर में दो चौके जड़े। इससे पावर प्ले में टीम का स्कोर एक विकेट पर 49 रन हो गया. यह भी पढ़े: IPL 2021, SRH vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

नौवें ओवर में गेंदबाजी के लिए आये संदीप शर्मा पर जायसवाल ने छक्का जड़ा लेकिन अगली ही गेंद पर बोल्ड हो गये। उन्होंने 23 गेंद की पारी में एक छक्का और पांच चौके लगाये और सैमसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की. लियाम लिविंगस्टोन (चार रन) की खराब लय इस मैच में भी जारी रही जो राशिद खान (31 रन पर एक विकेट) की गेंद पर समद को कैच थमा बैठे.

पारी के 14वें ओवर में महिपाल लोमरोर ने जेसन होल्डर (बिना सफलता के 27 रन) के खिलाफ छक्का जड़कर टीम के स्कोर को 100 रन पर पहुंचाया। वह इसके बाद हालांकि बड़ा शॉट लगाने में जूझते दिखे.

सैमसन ने इसके बाद 15वें ओवर में राशिद का स्वागत छक्के से किया. उन्होंने अगले ओवर की पहली गेंद पर सिद्धार्थ कौल के खिलाफ मिड ऑफ के ऊपर चौका जड़कर 42 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद इसी ओवर में दो छक्के जड़े.इस बीच 18वें ओवर में होल्डर की गेंद पर संदीप ने लोमरोर का आसान कैच टपका दिया। भुवनेश्वर ने इसके बाद 19वें ओवर में सिर्फ सात रन खर्च किये.

सिद्धार्थ ने आखिरी ओवर में सैमसन को आउट करने के बाद रियान पराग को खाता खोले बगैर पवेलियन भेजा.  इस ओवर से सिर्फ चार रन आये. हैदराबाद के गेंदबाजों ने आखिरी दो ओवर में सिर्फ 11 रन दिये जिससे राजस्थान और बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी