IND vs SA 3rd ODI: टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को दिया 297 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने जड़ा पहला वनडे शतक

तेजी से रन बनाने के प्रयास में वर्मा महाराज की गेंद पर डीप में वियान मूल्डर को कैच दे बैठे. उनके जाने के बाद भी सैमसन ने लय नहीं खोई. उन्होंने महाराज को लांग आफ पर एक रन लेकर शतक पूरा किया. इसके तुरंत बाद हालांकि वह तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स को ऊंचा शॉट खेलने के प्रयास में रीजा हेंड्रिक्स को कैच दे बैठे.

संजू सैमसन (Photo Credits: BCCI/Twitter)

पार्ल: संजू सैमसन के एक दिवसीय क्रिकेट में पहले शतक की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ निर्णायक तीसरे मैच में बृहस्पतिवार को आठ विकेट पर 296 रन बनाये. सैमसन ने 114 गेंद में 108 रन की पारी खेली जबकि तिलक वर्मा ने 77 गेंद में 52 रन बनाये जो उनका पहला वनडे अर्धशतक है. दोनों ने चौथे विकेट के लिये 116 रन जोड़े.

इससे पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई भारतीय टीम ने तीन विकेट 101 रन पर गंवा दिये थे. सैमसन और वर्मा ने हालांकि हालात के अनुरूप खेलते हुए भारत को संकट से निकाला. दोनों ने कोई जोखिम भरा शॉट नहीं खेलकर संयम के साथ रन बनाये. IND vs SA 3rd ODI, Live Score Update: तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के सामने रखा 297 रनों का लक्ष्य, संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने खेली शानदार पारी

आम तौर पर बड़े शॉट खेलने वाले सैमसन ने शुरूआत में अपार संयम का प्रदर्शन करते हुए एक और दो रन लेकर रनगति को आगे बढाया. एक बार क्रीज पर जमने के बाद वह टी20 अंदाज में खेले और तेज गेंदबाज नांद्रे बरगर को मिडविकेट पर छक्का लगाया. इसके बाद बायें हाथ के स्पिनर केशव महाराज को चौका जड़ा.

सैमसन का अर्धशतक 66 गेंद में पूरा हुआ. उन्होंने बूरान हेंड्रिक्स को थर्डमैन पर एक रन लेकर यह आंकड़ा छुआ. दूसरे छोर पर वर्मा ने अपना पहला चौका 39वीं गेंद पर लगाया. वह रन बनाने के लिये जूझते दिखे लेकिन उन्होंने सैमसन का साथ बखूबी निभाया.

तेजी से रन बनाने के प्रयास में वर्मा महाराज की गेंद पर डीप में वियान मूल्डर को कैच दे बैठे. उनके जाने के बाद भी सैमसन ने लय नहीं खोई. उन्होंने महाराज को लांग आफ पर एक रन लेकर शतक पूरा किया. इसके तुरंत बाद हालांकि वह तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स को ऊंचा शॉट खेलने के प्रयास में रीजा हेंड्रिक्स को कैच दे बैठे.

रिंकू सिंह ने अपनी ख्याति के अनुरूप ताबड़तोड़ रन बनाते हुए 27 गेंद में 38 रन जोड़ डाले. दक्षिण अफ्रीका ने हालांकि तीन विकेट तेजी से निकालकर भारत को 300 रन के पार नहीं जाने दिया. इससे पहले चोटिल रूतुराज गायकवाड़ की जगह पारी का आगाज करने उतरे रजत पाटीदार ने 16 गेंद में 22 रन बनाये. बरगर ने उन्हें पवेलियन भेजा. वहीं हेंड्रिक्स ने साइ सुदर्शन को पगबाधा आउट किया. केएल राहुल ने सैमसन के साथ 52 रन की साझेदारी की लेकिन मूल्डर को पुल शॉट खेलने के प्रयास में भारतीय कप्तान विकेट के पीछे हेनरिच क्लासेन को कैच दे बैठे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India Semi Final Scenario: जिम्बाब्वे को हराकर सेमीफाइनल की रेस में बरकरार भारत; वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा 'करो या मरो' का मुकाबला

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 177 रनों का लक्ष्य, जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\