संगरूर में ‘मोबाइल टेस्टिंग पॉड’ के जरिए लिए जाएंगे कोविड-19 के संदिग्ध मरीजों के नमूने

संगरूर के उपायुक्त घनश्याम ठोरी ने बताया कि यह उन स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया गया है जो कोविड-19 के संदिग्ध मरीजों के नमूने इकट्ठे करते हैं।

चंडीगढ़, 10 अप्रैल पंजाब के संगरूर जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों के नमूने इकट्ठे करने के लिए ‘मोबाइल टेस्टिंग पॉड’ का इस्तेमाल करने की योजना बनाई है ताकि इसके संक्रमण को फैलने के खतरे को कम किया जा सके।

संगरूर के उपायुक्त घनश्याम ठोरी ने बताया कि यह उन स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया गया है जो कोविड-19 के संदिग्ध मरीजों के नमूने इकट्ठे करते हैं।

ठोरी ने बताया कि इस ‘टेस्टिंग पॉड’ में विश्व की सर्वश्रेष्ठ प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। इनमें प्लास्टिक के दस्तानों की जगह ‘डिस्पोज़ल’ दस्तानों का इस्तेमाल किया जाएगा ताकि हर बार नमूने लेने के बाद उसका निपटान किया जा सके।

ठोरी ने बताया कि ‘पॉड’ को एक वाहन पर लगाया जाएगा ताकि नमूने लेने के लिए उसे कहीं भी ले जाया जा सके।

उन्होंने बताया कि एक ‘पॉड’ पर करीब 25 से 30 हजार रूपये का खर्च आता है, जिसे सरकारी अस्पतालों और जिले में अन्य आवश्यक स्थानों पर स्थापित किया जाएगा।

उपायुक्त ने बताया कि ‘पॉड’ के इस्तेमाल से पीपीई किट, दस्तानों, मास्क आदि की मांग में कमी आएगी।

साथ ही उन्होंने बताया कि ‘पॉड’ से नमूने लेने की प्रकिया पारम्परिक तरीके की तुलना में आसान हो जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी