खेल की खबरें | सैमी को क्रिकेट वेस्टइंडीज के निदेशक मंडल में शामिल किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दो बार टी20 विश्व कप जीतने वाली वेस्टइंडीज की टीम के सदस्य और पूर्व कप्तान डेरेन सैमी को क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) बोर्ड में स्वतंत्र गैर सदस्य निदेशक नियुक्त किया गया है।

सेंट जोन्स (एंटीगा), 23 जून दो बार टी20 विश्व कप जीतने वाली वेस्टइंडीज की टीम के सदस्य और पूर्व कप्तान डेरेन सैमी को क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) बोर्ड में स्वतंत्र गैर सदस्य निदेशक नियुक्त किया गया है।

सीडब्ल्यूआई बोर्ड की 17 जून को हुई बैठक में यह फैसला किया गया था।

वर्ष 2012 और 2016 में खिताबी जीत के दौरान वेस्टइंडीज की अगुआई करने वाले सैमी उन तीन स्वतंत्र निदेशकों में शामिल हैं जिनकी नियुक्ति को पिछले गुरुवार को स्वीकृति दी गई। इनका कार्यकाल दो साल का होगा।

त्रिनिदाद के अधिवक्ता डेबरा कोर्यात-पेटन और जमैका के सर्जन और विश्वविद्यालय प्रशासक डॉ. अक्षय मानसिंह को दूसरे कार्यकाल के लिए पुन: स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया गया।

सैमी ने सीडब्ल्यूआई की वेबसाइट पर कहा, ‘‘क्रिकेट वेस्टइंडीज निदेशक नियुक्त होना सम्मान की बात है, यह मैदान से बाहर नए तरीके से वेस्टइंडीज क्रिकेट को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए मेरे पास एक और शानदार मौका है।’’

वेस्टइंडीज की ओर से 38 टेस्ट, 126 एकदिवसीय और 68 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले 37 साल के सैमी अभी पाकिस्तान सुपर लीग टीम पेशावर जाल्मी के मुख्य कोच हैं। वह कैरेबियाई प्रीमियर लीग में सेंट लूसिया जोक्स के क्रिकेट सलाहकार भी हैं।

सैमी सेंट लूसिया के सद्भावना दूत भी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगी देश की 8 लाख दवा दुकानें, जानें क्या है वजह और क्या मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट