देश की खबरें | बिहार विधान परिषद चुनाव में तारिक अनवर की जगह समीर सिंह होंगे कांग्रेस उम्मीदवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार विधान परिषद की रिक्त नौ सीटों में से एक पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को अपना उम्मीदवार बदलते हुए समीर सिंह के नाम घोषणा की।

नयी दिल्ली, 25 जून बिहार विधान परिषद की रिक्त नौ सीटों में से एक पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को अपना उम्मीदवार बदलते हुए समीर सिंह के नाम घोषणा की।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष समीर सिंह को पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर के स्थान पर उम्मीदवार बनाया गया है।

यह भी पढ़े | मोदी के बयान के विपरीत, लद्दाख की यथास्थिति बदल दी गई है: कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम.

पार्टी सूत्रों का कहना है कि अनवर का नाम बिहार की मतदाना सूची में नहीं होने की वजह से नियमों को देखते हुए उम्मीदवार बदलना पड़ा। बिहार की कटिहार लोकसभा सीट से कई बार सांसद रहे अनवर दिल्ली के मतदाता हैं।

कांग्रेस के साथ महागठबंधन में शामिल राजद ने इस चुनाव में अपने तीन उम्मीदवार को उतारा है ।

यह भी पढ़े | बिहार के गोपालगंज में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 13 की मौत.

बिहार में सत्ताधारी राजग में शामिल जदयू और भाजपा इस चुनाव के लिए क्रमश: तीन और दो उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है।

बिहार विधान परिषद की रिक्त नौ सीटों के द्विवार्षिक चुनाव के लिए आगामी नौ जुलाई को मतदान होना है ।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\