देश की खबरें | संभाजी ब्रिगेड के नेता पर हमले के आरोपी को बचाने के लिए कोई कॉल नहीं की: बावनकुले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने मंगलवार को सफाई दी कि उन्होंने संभाजी ब्रिगेड के नेता प्रवीण गायकवाड पर हमले के आरोपी दीपक काटे को बचाने के लिए कोई कॉल नहीं की थी और कहा कि चाहे तो कॉल रिकॉर्ड देख सकते हैं।

मुंबई, 15 जुलाई महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने मंगलवार को सफाई दी कि उन्होंने संभाजी ब्रिगेड के नेता प्रवीण गायकवाड पर हमले के आरोपी दीपक काटे को बचाने के लिए कोई कॉल नहीं की थी और कहा कि चाहे तो कॉल रिकॉर्ड देख सकते हैं।

काटे के साथ बावनकुले की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद से वह विवादों में घिर गए हैं।

पुलिस ने पहले बताया था कि श्री दत्तात्रेय के अवतार माने जाने वाले स्वामी समर्थ पर कथित टिप्पणी को लेकर एक संगठन के कार्यकर्ताओं ने रविवार को सोलापुर जिले के अक्कलकोट गांव में गायकवाड़ के साथ कथित तौर पर मारपीट की और उन पर स्याही फेंकी।

राज्य विधानमंडल परिसर में बावनकुले ने कहा, ‘‘मेरे खिलाफ झूठी या भ्रामक जानकारी न फैलाई जाए। यदि किसी को संदेह हो, तो मेरे मोबाइल के कॉल रिकॉर्ड देख सकता है। इससे साफ हो जाएगा कि मैंने दीपक काटे को बचाने के लिए कोई भी फोन कॉल नहीं किया। मैं सच के साथ हूं और किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हूं।’’

राज्य के राजस्व मंत्री ने भी गायकवाड पर हमले की निंदा की।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रवीण गायकवाड़ से हमारे मतभेद हो सकते हैं, लेकिन उन पर हुआ कायरतापूर्ण हमला निंदनीय है और हम उसका समर्थन नहीं करते। भाजपा की नीति कभी भी किसी भी आरोपी को कानूनी कार्रवाई से बचाने की नहीं रही है। आरोपी, आरोपी होता है, चाहे उसका राजनीतिक जुड़ाव किसी भी दल से हो। हमारा रुख स्पष्ट है: कानून सबके लिए समान है।’’

सोलापुर में हुए हमले का वीडियो रविवार को वायरल हुआ जिसमें देखा जा सकता है कि गायकवाड़ को कुछ लोगों द्वारा उनकी कार से बाहर खींच लिया गया और उनके साथ मारपीट की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshaya Tritiya Gold Auction: अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी, भक्तों को बप्पा के आभूषण खरीदने का मौका

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें