खेल की खबरें | सैम बिलिंग्स ने त्वचा कैंसर से जूझने का खुलासा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स ने खुलासा किया है कि वह त्वचा कैंसर से जूझ रहे हैं और ज्यादा देर तक धूप में रहने के खतरों को लेकर अपने साथी खिलाड़ियों में जागरूकता पैदा करना चाहते हैं।

लंदन, नौ मई इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स ने खुलासा किया है कि वह त्वचा कैंसर से जूझ रहे हैं और ज्यादा देर तक धूप में रहने के खतरों को लेकर अपने साथी खिलाड़ियों में जागरूकता पैदा करना चाहते हैं।

बिलिंग्स ने पिछले साल अपने सीने पर से घातक मेलेनोमा को हटाने के लिए दो ऑपरेशन करवाए थे। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी।

अपनी काउंटी टीम कैंट में नियमित जांच के दौरान पता चला था कि उन्हें त्वचा कैंसर है।

इस 31 वर्षीय खिलाड़ी ने टेलीग्राफ से कहा,‘‘ मेरे शरीर में मेलेनोमा था जो 0.6 मिमी (गहरा) था। जब यह 0.7 मिमी गहरा हो जाता तो फिर यह वास्तव में गंभीर बन जाता, क्योंकि यह उस सीमा तक पहुंचने के बेहद करीब था। ’’

उन्होंने कहा,‘‘ अगर मैं उस दिन जांच कराने के बजाय बैठक में चला जाता तो फिर मुझे अगले छह महीने तक इंतजार करना होता और तब यह बेहद गंभीर हो जाता। ’’

बिलिंग्स ने इंग्लैंड के लिए तीन टेस्ट, 28 वनडे और 37 टी20 मैच खेले हैं। वह इस समय काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं।

उन्होंने साथी खिलाड़ियों और प्रशंसकों को धूप में ज्यादा समय बिताने के खतरों से आगाह किया।

बिलिंग्स ने कहा,‘‘ मैं केवल पेशेवर मैचों की ही बात नहीं कर रहा हूं। क्लब क्रिकेटर और खेल को देखने वाले लोग भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। मैं हाल में लॉर्डस में खेला था और धूप खिली थी। भले ही तापमान 25 डिग्री नहीं था लेकिन 18 डिग्री पर भी आपको धूप से नुकसान पहुंच सकता है। मैं चाहता हूं क्रिकेट में इस खतरे को लेकर सभी मिलकर काम करें। अगर धूप खिली हो तो अपना बचाव करें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\