Salman Khan: सलमान खान ने ‘सिकंदर’ फिल्म की शूटिंग शुरू की

अभिनेता सलमाल खान ने बुधवार को कहा कि उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग शुरू कर दी है. सलमान इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे. ‘गजनी’ और ‘हॉलिडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ से प्रसिद्ध हुए एआर मुरुगदॉस फिल्म का निर्देशन करेंगे.

Salman Khan (Photo Credits: Facebook)

नयी दिल्ली, 19 जून : अभिनेता सलमाल खान ने बुधवार को कहा कि उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग शुरू कर दी है. सलमान इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे. ‘गजनी’ और ‘हॉलिडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ से प्रसिद्ध हुए एआर मुरुगदॉस फिल्म का निर्देशन करेंगे. अगले साल ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म का निर्माण साजिद नाडियावाला के बैनर नाडियाडवाल ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा किया जाएगा.

फिल्म में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी दिखाई देंगी. सलमान ने इंस्टाग्राम पर नाडियाडवाला और मुरुगदॉस के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘‘टीम सिकंदर के साथ ईद 2025 का बेसब्री से इंतजार है. एआर मुरुगदॉस द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सिकंदर’ 2025 में ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी’’. यह भी पढ़ें: Alka Yagnik को हुई ये बीमारी, सिंगर को सुनाई देना हुआ बंद

नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर तस्वीर साझा की. उसने लिखा, ‘‘सिकंदर की तिकड़ी. सीधे फिल्म के सेट से.’’ सलमान की पिछली बड़ी फिल्म 2023 में आई ‘टाइगर- 3’ और रश्मिका की पिछली बड़ी फिल्म उसी वर्ष आई रश्मिका की ‘एनिमल’ थी.

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड