देश की खबरें | बॉलीवुड में सलमान खान के 34 साल पूरे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सलमान खान ने शुक्रवार को सिनेमा जगत में अपने 34 साल पूरे कर लिये।

मुंबई, 26 अगस्त अभिनेता सलमान खान ने शुक्रवार को सिनेमा जगत में अपने 34 साल पूरे कर लिये।

इस मौके पर उन्होंने घोषणा की कि उनकी आगामी फिल्म का नाम 'किसी का भाई किसी की जान' है।

अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पेज पर फिल्म के नाम और इसमें अपने लुक को साझा किया। उन्होंने एक वीडियो में तीन दशकों

हालांकि, निर्माताओं ने अभी फिल्म के अन्य कलाकारों और निर्देशक की घोषणा नहीं की है।

सलमान खान (56) ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 'बीवी हो तो ऐसी' (1988) से की थी। इसके बाद उन्होंने सूरज बड़जात्या की फिल्म 'मैंने प्यार किया' (1989) में मुख्य भूमिका निभाई थी।

खान ने बॉलीवुड में अब तक, 'हम आपके हैं कौन...?', 'खामोशी: द म्यूजिकल', 'अंदाज़ अपना अपना', 'मुझसे शादी करोगी', 'नो एंट्री', 'वांटेड', 'दबंग', 'एक था टाइगर', 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी कईं सफल फिल्मों में अभिनय किया है।

खान की आखिरी फिल्म 'अंतिम' थी, जिसमें उन्होंने अपने बहनोई आयुष शर्मा के साथ अभिनय किया था। उनकी आगामी फिल्म 'टाइगर-थ्री' है, जिसमें उनके साथ कैटरीना कैफ भी हैं। वह शाहरुख खान की 'पठान' में भी संक्षिप्त भूमिका में नजर आएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड